मुर्शिदाबाद से पलायन कर झारखंड पहुंचे हिन्दू परिवारों ने इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा दी जा रही भयावह धमकियों और हिंसा का खुलासा किया है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें कहा गया कि अगर वे मुस्लिम पुरुषों से बलात्कार करवा लेती हैं, तो उनके पति और बच्चों को छोड़ दिया जाएगा।
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के चलते भागकर आईं लिली मंडल ने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथी गले पर धारदार हथियार रखकर घरों में लूटपाट करते हैं। कल्पना साहा ने बताया कि उनकी बेटियां हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें हिंसा के बाद भागकर झारखंड आना पड़ा, जहां उनके पिता का घर है।
एक और पीड़ित मौमिता मंडल ने बताया कि बीएसएफ ने आने के बाद कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। एक युवक ने बताया कि कट्टरपंथियों ने इतनी लूटपाट की है कि वे लोग सहम गए हैं। मुर्शिदाबाद से हिन्दू भागकर मालदा और झारखंड जा रहे हैं। सबसे अधिक लोग मुर्शिदाबाद के धुलियान, सूती और शमशेरगंज से भागे हैं।
पलायन करके झारखंड पहुंचे लोगों ने बताया है कि इस्लामी कट्टरपंथियों का उद्देश्य सिर्फ हिन्दुओं को लूटना-मारना और महिलाओं के साथ दुराचार करना है। पलायन करने वालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके घर-दुकान जला दिए गए हैं।
मोहन मंडल ने बताया कि वे एम्बुलेंस में छुपकर झारखंड के पाकुड़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनकी दुकान और बाइक जलाने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक सुरक्षा बल आ गए। उनकी पत्नी ने बताया कि दंगाइयों के निशाने पर विशेष रूप से महिलाएं थीं।
मुर्शिदाबाद में वृद्ध हरिगोविन्द दास और उनके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार भी शरण लेने के लिए झारखंड पहुंचा है। चंदन दास का परिवार एम्बुलेंस में छुपकर झारखंड पहुंचा। चंदन दास के भतीजे ह्रदय दास के साथ 12 और लोग इस एम्बुलेंस में छुपकर साहिबगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़की थी, जिस दौरान चंदन दास के घर पर हमला हुआ था।
मुर्शिदाबाद से झारखंड पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें अब बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है और वे वहां सुरक्षित महसूस नहीं करते। लोग अपना सामान और घरबार छोड़कर भागे हैं। पलायन करने वालों में एक भाजपा नेता का परिवार भी है।
मालदा में स्कूल शरणार्थी कैम्प बने हुए हैं। मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू मालदा भी पहुंचे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मालदा का परलालपुर सबसे बड़ा शरणार्थी कैम्प बन गया है, जहां 400-500 लोग रुके हुए हैं।
इस बीच, मुर्शिदाबाद में हिन्दू हरगोविंद दास और चंदन दास की हत्या करने वाले इस्लामी कट्टरपंथी कालू नदाब और दिलदार नदाब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*‘তোমাদের ইজ্জত আমাদের দিয়ে দাও, স্বামী, সন্তানকে রক্ষা করব’, ভয়ানক অভিজ্ঞতা ঘরহারাদের
— Republic Bangla (@BanglaRepublic) April 14, 2025
.
.#reelsviralシfb #waqfnews #waqf #waqfact #waqflaw #Antiwaqfprotest #jangipur #waqfprotest #protestagainstwaqfact #waqfviolence #SutiNews #dhuliyannews #murshidabad #murshidabadNews… pic.twitter.com/afSgcki9tj
नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!
राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद का नया दावा: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ!
मनमानी का रिजल्ट भुगतने के लिए तैयार हो जाएं किसी भी स्कूल, फीस बढ़ोतरी पर CM की चेतावनी!
रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!
करारी हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने मानी अपनी गलती, कहा - मैं लेता हूं सारा दोष
रमनदीप सिंह का करिश्मा! बैक टू बैक अद्भुत कैच, देखकर सब रह गए दंग
रॉकेट लैंड होते ही जेफ बेजोस ने मंगेतर को लगाया गले, ऐतिहासिक पल का वीडियो आया सामने
आईपीएल 2025: मैदान पर जंग , मैदान के बाहर प्यार ! बुमराह और नायर का वायरल वीडियो
13 शादियां, जहरीली खीर और लूट: हरदोई में लुटेरी दुल्हनों का पर्दाफाश
केसरी 2: जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद का सच, अक्षय कुमार की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस!