ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले 17 वर्षीय निकिता ने माता-पिता को मौत के घाट उतारा
News Image

विस्कॉन्सिन, अमेरिका से एक 17 वर्षीय युवक, निकिता कैसाप, को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपने माता-पिता की हत्या का आरोप है।

निकिता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रचने का भी आरोप है। पैसों की सख्त जरूरत महसूस होने पर उसने कथित तौर पर अपने माता-पिता की हत्या कर दी।

निकिता कैसाप अब पुलिस हिरासत में है। उसके पास से कुछ लिखित दस्तावेज और मैसेज मिले हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हत्या की साजिश रचे जाने के संकेत मिले हैं।

वाउकेशा काउंटी कोर्ट के अनुसार, निकिता पर कुल नौ आरोप लगे हैं। उसने अपने माता-पिता की हत्या करके उनके शवों को छिपा दिया।

उस पर तीन बार ट्रंप को मारने की साजिश रचने का भी आरोप है। इसके लिए उसने पूरी प्लानिंग बनाई और भारी तबाही मचाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश की।

यह घटना 11 फरवरी की है। निकिता ने अपनी मां तातियाना कैसप और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद उसने दोनों के शव छिपा दिए।

शुरुआत में पुलिस ने उसे अपने पिता की एसयूवी चुराने और बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

निकिता के फोन में हिटलर की नाजी विचारधारा से प्रेरित एक नेटवर्क द ऑर्डर ऑफ नाइन एंगल्स के सबूत मिले।

जांच में सामने आया कि निकिता बम बनाने का तरीका सीख रहा था, जिससे ट्रंप की हत्या की जा सके। उसके पास आतंकवादी हमलों से जुड़ा एक लेटर और कुछ तस्वीरें भी बरामद की गई हैं।

निकिता के स्कूल के दोस्त शेरिफ ऑफिस ने उसके खिलाफ बयान दिया है। शेरिफ का कहना है कि निकिता कुछ समय पहले अपने माता-पिता को मारने की साजिश रच रहा था, क्योंकि उसके पास बंदूक नहीं थी। उसने शेरिफ को बताया कि वह किसी ऐसे शख्स से दोस्ती करेगा, जिसके पास बंदूक होगी। उसकी मंशा ट्रंप की हत्या करके अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकने की थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या ममता बंगाल को बांग्लादेश और राहुल-तेजस्वी बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं?

Story 1

13 शादियां, जहरीली खीर और लूट: हरदोई में लुटेरी दुल्हनों का पर्दाफाश

Story 1

हर शहर में 8-10 मौतें हों: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तारी

Story 1

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल उपकप्तान!

Story 1

DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज में गोबर विवाद: DUSU अध्यक्ष करेंगे प्रिंसिपल के ऑफिस में गोबर लिपाई!

Story 1

केसरी 2 देख बोलीं सीएम रेखा गुप्ता - देश के लिए मरना नहीं, जीना सीखें; अक्षय ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

Story 1

पंजाब किंग्स में 3 तो KKR में 2 बड़े बदलाव, मैक्सवेल और फर्ग्यूसन प्लेइंग इलेवन से बाहर

Story 1

भारत के पड़ोस में हलचल: रूस के 3 जंगी जहाजों का बांग्लादेश में आगमन, चीन में खलबली

Story 1

सिगरेट के पैसे पर सड़क पर जंग: दो लड़कों की मारपीट का वीडियो वायरल

Story 1

दिल्ली में किसे मिलेगी बिजली सब्सिडी? कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला!