कुछ समय पहले आपने सोशल मीडिया पर एक शख्स को जरूर देखा होगा। ये शख्स अपने वीडियो में बिना कुछ बोले, सिर्फ चेहरे के हाव-भाव और इशारों से जटिल लाइफ हैक्स का मजाक उड़ाता था और उन्हें करने के आसान तरीके बताता था।
उसकी सादगी और मजेदार अंदाज ने दुनिया भर में उसे लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन अब वह पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया की दुनिया से गायब हो गया है। अब वह शख्स सोशल मीडिया पर नहीं दिखता।
हम बात कर रहे हैं खाबी लामे (Khabane Khaby Lame) के बारे में, जो टिकटॉक पर अपने मजेदार और म्यूट वीडियो से काफी मशहूर हुए थे। उनका जन्म 9 मार्च 2000 को सेनेगल में हुआ था। जब वे एक साल के थे, तब उनका परिवार इटली के चिवासो में बस गया।
खाबी के करियर की शुरुआत साल 2020 में हुई। उस वक्त वे सिर्फ 20 साल के थे और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपनी नौकरी खो दी थी। कोविड की वजह से उन्हें फैक्ट्री की नौकरी से निकाल दिया गया था।
जिसके बाद उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया और फिर वे इस कदर दुनिया में छाए कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में भी आमंत्रित किया गया।
खाबी लामे शुरुआत में डांस और गेमिंग वीडियो बनाते थे, लेकिन उनके लाइफ हैक रिएक्शन वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी।
2022 के जून महीने में खाबी, चार्ली डी अमेलियो को पीछे छोड़कर टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिएटर बन गए। तब उनके 142.8 मिलियन फॉलोअर्स थे।
वे अपने हर एक पोस्ट पर कम से कम साढ़े 7 लाख डॉलर कमाते थे। जनवरी 2025 तक उनके 160 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
खाबी लामे एक मुस्लिम हैं और 2023 में उन्होंने वैंडी जुएल से शादी की थी। वे बास्केटबॉल और फुटबॉल के भी शौकीन हैं, और वे लेब्रोन जेम्स के बड़े फैन हैं।
खाबी की खासियत है कि वे अपने वीडियो में कुछ भी ना बोलकर काफी कुछ कह जाते हैं। उनका यह अंदाज ही लोगों को बहुत पसंद है।
फिलहाल, खाबी लामे इन दिनों सोशल मीडिया से एकदम गायब हो चुके हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है, जैसे Bad Boys: Ride or Die में कैमियो और ट्यूबी पर उनकी सीरीज Khaby Is Coming to America ने उन्हें इस नए पेशे को गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
This is Khaby Lame.
— Business Hustlez (@BizHustlez) April 12, 2025
At 20: Working in a factory for minimum wage.
At 22: Most-followed person on TikTok.
Earning $750,000 per POST.
But 6 months ago everything took a turn...
His views dropped and everyone started to hate him.
Let’s find out why: pic.twitter.com/hnaXmNYcym
धोनी और दुबे का धमाका! CSK ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया
धोनी रिव्यू सिस्टम से आउट हुए पूरन, CSK की जीत में बना टर्निंग पॉइंट
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथों से गिरी फुटबॉल कप ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
धोनी रिव्यू सिस्टम: माही इज बैक , DRS ने उड़ाए पूरन के होश
रोहित की चाल पर फिदा हरभजन, MI कोच जयवर्धने को दी ईगो छोड़ने की सलाह!
नवाबों के घर में थाला का तूफान, चेन्नई की जीत के बाद प्वाइंट टेबल में हलचल!
धोनी की कप्तानी में CSK की शानदार वापसी, लखनऊ को 5 विकेट से हराया!
हिजाब खींचने वाले क्या सच में लंगड़ा रहे थे? मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!
बिहार NDA को झटका: पशुपति पारस ने छोड़ा गठबंधन, लगाया दलितों पर अन्याय का आरोप
मध्यप्रदेश: मंदिर में सो रहे जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, छह गिरफ्तार