आईपीएल 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 7 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में CSK ने 19.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
CSK की इस जीत के हीरो शिवम दुबे और एमएस धोनी रहे, लेकिन इस मैच में एक बार फिर धोनी रिव्यू सिस्टम चर्चा का विषय बन गया। धोनी के रिव्यू ने लखनऊ के निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा, जो इस सीजन में खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे।
अंशुल कंबोज की गेंद पर निकोलस पूरन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। अगर पूरन टिके रहते तो लखनऊ एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती थी, जिससे CSK के लिए लक्ष्य मुश्किल हो जाता।
लखनऊ की पारी का चौथा ओवर अंशुल कंबोज डाल रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर CSK ने पूरन के खिलाफ LBW की अपील की। फील्ड अंपायर ने पूरन को नॉट आउट दिया, जिसके बाद धोनी ने DRS का इशारा किया। रिव्यू में पता चला कि गेंद लेग स्टंप को हिट कर रही थी, जिसके बाद पूरन को जाना पड़ा।
धोनी के इस फैसले की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लखनऊ के खिलाफ शिवम दुबे और एमएस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की। दुबे ने 37 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं एमएस धोनी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दुबे और धोनी ने मिलकर 57 रनों की साझेदारी कर CSK को जीत दिलाई।
*आज #CSK अलग लय में दिखाई दे रही है। #Dhoni अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। #jadeja ने अच्छी बॉलिंग की है और मैच का टर्निंग प्वाइंट #NICHOLASPooran का विकेट रहा। 💥 Anshul Kamboj ने Pooran को आउट कर मैच का रुख पलट दिया जिसमें Dhoni Review System का बड़ा हाथ रहा। 🏏#LSGvsCSK #CSKvsLSG pic.twitter.com/yrfNYdR732
— Nishita Sharma (@nishiparli1234) April 14, 2025
बिहार में मौसम का मिजाज बदला: 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद का नया दावा: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ!
क्या फालतू बैटिंग की ना हमने! रहाणे ने खुद को कोसा, KKR की शर्मनाक हार
मुर्शिदाबाद दंगे: क्या यह एक पूर्वनियोजित साजिश थी?
अलीगढ़: बेटी की शादी से पहले, सास अपने होने वाले दामाद के साथ हुई फरार!
पटना पुलिस का खुलासा: स्क्रैप व्यवसायी हत्याकांड में 7 गिरफ्तार, 4 हिरासत में!
रील बनाने का शौक बना जानलेवा: गंगा नदी में डूबी महिला, मचा हाहाकार
वक्फ संशोधन एक्ट पर हिंसा: CJI ने जताई चिंता, धैर्य रखने का सुझाव
बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर गिरा मेट्रो पुल का हिस्सा, ड्राइवर की मौके पर मौत
IPL में लाखों का इनाम, PSL में हेयर ड्रायर! तुलना देख छूट जाएगी हंसी