पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने NDA से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है।
पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को NDA नेतृत्व पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए गठबंधन से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना में एक संकल्प सम्मेलन आयोजित किया, जहाँ उन्होंने यह घोषणा की।
मैं आज से औपचारिक रूप से NDA से अलग हो रहा हूं, पारस ने पत्रकारों से कहा। 2014 से अब तक मैं ईमानदारी से NDA के साथ था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में हमें पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। हम दलितों की आवाज उठाने वाली पार्टी हैं, लेकिन फिर भी हमारे साथ न्याय नहीं हुआ। पिछले 6-8 महीनों से मैं चुप था, लेकिन अब और नहीं।
पारस ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई, जबकि उनके भतीजे चिराग पासवान की पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांचों सीटें दी गईं और उन्होंने सभी पर जीत हासिल की।
रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद उनकी पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, दो गुटों में विभाजित हो गई थी। एक गुट का नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे हैं, जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं। दोनों की अलग-अलग पार्टियां भी बन चुकी हैं।
पटना के बापू सभागार में आयोजित संकल्प सम्मेलन में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
*VIDEO | Former Union Minister and RLJP president Pashupati Kumar Paras (@PashupatiParas) says, I announce that till today, we were with NDA and from today, we will no longer be an ally of NDA...
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/5uIgHczz0w
नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!
शादी से मुकरने पर बॉयफ्रेंड की हड्डी-पसली एक कर दी, दबंग गर्लफ्रेंड का कारनामा!
क्या राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनेगी एक राय? खरगे के आवास पर राहुल और तेजस्वी की बैठक शुरू
मंदिरों में शक्ति होती तो... सपा नेता की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का पलटवार
बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल उपकप्तान!
मनमानी फीस वसूली पर दिल्ली CM का कड़ा एक्शन, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी!
तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!
वायरल वीडियो: पिता का दोस्त बनकर मांग रहा था पैसा, लड़की की चतुराई देख स्कैमर भी बोला- मान गए बेटा!
क्या अमित शाह ने भी कहा, नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा? निशांत कुमार का चौंकाने वाला बयान!
आज इनको सचिवालय बुलाइए, कैंसिल कर देंगे स्कूल का रजिस्ट्रेशन... : दिल्ली CM के सख्त तेवर