स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर पर महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लता मंगेशकर के परिवार को लुटेरों का परिवार तक कह डाला है।
कांग्रेस विधायक का दावा है कि लता मंगेशकर और उनके परिवार ने कभी समाज का भला नहीं किया। उन्होंने लता मंगेशकर के प्रसिद्ध गीत ऐ मेरे वतन के लोगो... को लेकर भी चौंकाने वाला दावा किया है।
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मंगेशकर परिवार मानवता के लिए कलंक है, वो लुटेरों का गिरोह है। उन्होंने कहा कि अच्छा गाने के लिए उनका नाम है, लेकिन जिस व्यक्ति ने अस्पताल के लिए जमीन दी, उसके साथ भी उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया। उन्होंने चैरिटी अस्पतालों से इलाज के नाम पर गरीबों को लूटना बंद करने की मांग की।
वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भाजपा एमएलसी अमित गोखले के पीए की पत्नी तनीषा भिसे को भर्ती करने से मना कर दिया गया था, क्योंकि उनका परिवार 10 लाख रुपये जमा नहीं करवा पाया था। जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दो जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया और उनकी मौत हो गई। कांग्रेस विधायक का दावा है कि भर्ती न करने के कारण डिलीवरी में देरी से महिला की जान गई और नवजात बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया।
ऐ मेरे वतन के लोगो... गीत को लेकर वडेट्टीवार ने कहा कि यह गीत जवाहर लाल नेहरू के सामने पेश किया जाना था। पहले आशा भोसले को गाने के लिए साइन किया गया था। फिर लता मंगेशकर ने कहा कि वे यह गीत गाएंगी। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि लता दीदी ने आशा दीदी को दरकिनार करके यह गाना गाया और बदले में पैसे लिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं कि लता मंगेशकर को कितना भुगतान किया गया, लेकिन उन्हें जानकारी मिली है कि उन्हें भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि गाने के लिए सेलिब्रिटी पैसे लेते हैं, संभव है कि लता दीदी ने यात्रा या आवास के लिए पारिश्रमिक लिया हो।
*#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Maharashtra Congress MLA Vijay Wadettiwar says, ... The song Ae Mere Watan Ke Logo was to be presented in front of Nehru Ji. Asha Didi was first signed to sing this song. Then Lata Didi said that she would sing this song. Lata Didi sidelined Asha… pic.twitter.com/oiirQuCzI4
— ANI (@ANI) April 12, 2025
RCB की जीत के बाद द्रविड़ ने किया कोहली को अनदेखा? वायरल हुआ वीडियो
कांशीराम का उपहास? अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, दलित समाज के अपमान का आरोप
दिल्ली-मुंबई मैच में मैदान पर हाहाकार: दो खिलाड़ियों का मुंह से मुंह टकराया, मैदान से बाहर
14 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे आमिर खान, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
झूठ का पर्दाफाश! अभिषेक शर्मा ने खोला पर्ची का असली राज
व्हीलचेयर पर राहुल द्रविड़, दौड़कर आए विराट, लगाया गले!
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते! - मुस्लिम महिलाओं के बयान से मचा हड़कंप
डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपने पालतू निमो को दी अंतिम विदाई
अक्षर पटेल ने हवा में उड़कर बचाया सिक्स!
क्या पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आरसीबी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हरी जर्सी पहन रही है?