दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 29वें मैच रोमांचक मोड़ पर है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 205 रन बनाए।
हालांकि, मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान अक्षर पटेल का एक अविश्वसनीय क्षेत्ररक्षण देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया।
घटना दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के 18वें ओवर में हुई। मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे और नमन धीर ने लगातार दो चौके लगाए थे। ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर ने ऑफ साइड पर गिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला।
अक्षर पटेल, जो दाएं तरफ दौड़ रहे थे, ने सही समय पर छलांग लगाई और गेंद को दोनों हाथों से पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान वे संतुलन खो बैठे और रस्सी पर गिरने से पहले उन्होंने गेंद को वापस मैदान के अंदर फेंक दिया।
अक्षर पटेल की इस शानदार फील्डिंग ने न सिर्फ सिक्स बचाया बल्कि टीम के लिए पांच रन भी बचाए क्योंकि इस दौरान मुंबई के बल्लेबाज सिर्फ एक रन भागकर लेने में सफल रहे थे।
मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाए।
206 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। वह शून्य पर आउट हो गए। अक्षर पटेल द्वारा बचाए गए रन अंत में कितने निर्णायक साबित होते है, यह देखना दिलचस्प होगा।
AXAR, ONE OF THE BEST SAVE IN IPL 🦁 pic.twitter.com/y58sJxEE1Y
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2025
मुर्शिदाबाद में आगजनी और हिंसा: सब जला दिया, कुछ नहीं बचा... आंसू निकल रहे हैं
बंगाल हिंसा: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का विवादित बयान, क्रिया की प्रतिक्रिया बताया
IAS अफसरों की कुर्सियां बदलीं: जानिए कौन गया कहां!
दिल्ली-मुंबई मैच में मैदान पर चौके, स्टेडियम में चले लात-घूंसे, महिला ने की लड़के की धुनाई
मुझे अवॉर्ड क्यों...? , धोनी ने बताया, मैन ऑफ द मैच का असली हकदार कौन था!
धोनी रिव्यू सिस्टम: माही इज बैक , DRS ने उड़ाए पूरन के होश
किसानों के लिए एक ही पहचान: अब सभी योजनाओं का लाभ एक ही जगह!
LSG की हार पर ऋषभ पंत का खुलासा: कहाँ हुई चूक?
नवाबों के घर में थाला का तूफान, चेन्नई की जीत के बाद प्वाइंट टेबल में हलचल!
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली