सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रिवर्स बंजी जंपिंग करते हुए बुरी तरह डर जाती है और उसकी हालत देखकर लोगों को हंसी आ रही है।
वीडियो में दिख रही महिला वादियों में घूमने गई थी। वहां उसने रिवर्स बंजी जंपिंग देखी और उसे करने का फैसला किया।
उसे रस्सियों से बांध दिया जाता है, तभी उसकी हालत खराब होने लगती है। वह आंखें बंद कर भगवान को याद करने लगती है।
जैसे ही रस्सी खींची जाती है, वह आसमान की ओर तेजी से उछलती है और डर के मारे चीखने लगती है। वह अटेंडर से उतारने के लिए भीख मांगने लगती है। रस्सी को शांत होने में थोड़ा वक्त लगता है, तब तक महिला की जान हलक में अटकी रहती है।
अपनी मां की हालत देखकर नीचे खड़ा छोटा बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है।
महिला की जैसी हालत हुई है, उससे साफ लगता है कि वह अब कभी रिवर्स बंजी जंपिंग के लिए नहीं जाएगी।
वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इस तरह अपनी जान जोखिम में डालना ही क्यों है? एक अन्य यूजर ने लिखा, जब इतना डर लगता है तो एडवेंचर करने जाते क्यों हो? एक अन्य यूजर ने लिखा, दीदी की तो जान हलक में आ गई थी।
दुबारा कभी नही बैठेगी अब 😂 pic.twitter.com/R63guOLOjw
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) April 6, 2025
सीनियर नेता बने घूम रहे, बूथ तक नहीं जितवा पाते : राहुल गांधी का तीखा सवाल
अमेरिकी दबाव में ड्रैगन का यू-टर्न! चीन ने भारतीयों पर लुटाया वीजा प्यार
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करेगी
आईपीएल 2025: कुलदीप यादव चोटिल, मैदान से बाहर!
रहाणे का दर्द छलका: क्या फालतू बैटिंग की ना हमने!
इजरायली सेना का गाजा को लेकर बड़ा ऐलान: मोराग कॉरिडोर का विस्तार, एक तिहाई हिस्सा नियंत्रण में
मुर्शिदाबाद दंगे: क्या यह एक पूर्वनियोजित साजिश थी?
मुंह से निवाला छीना! लाडकी बहिन योजना पर अबू आजमी का फूटा गुस्सा, बोले - डूब जाएगा महाराष्ट्र!
सुपर ओवर में दिल्ली की धाक, ट्रिस्टन के छक्के से राजस्थान चित!
बेटी-दामाद ने बेसहारा माँ को काशी के घाट पर छोड़ा, कटोरी तक दी, रुपये नहीं!