बेटी-दामाद ने बेसहारा माँ को काशी के घाट पर छोड़ा, कटोरी तक दी, रुपये नहीं!
News Image

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। शिवाला की रहने वाली 74 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को उनकी बेटी और दामाद ने काशी के एक घाट पर बेसहारा छोड़ दिया। महिला बीमार थी, और बेटी उसे व्हील चेयर पर ही छोड़कर चली गई।

किसी ने इस बुजुर्ग महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग महिला को अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला कर्मचारियों ने उन्हें नहलाकर कपड़े बदलवाए। उनकी पीठ और हाथों समेत कई जगह पर चोट के निशान हैं। इससे ये आशंका जताई जा रही है कि बेटी अपनी माँ के साथ मार-पीट भी करती थी।

महिला खुद को कानपुर के पटकापुर का निवासी बताती हैं। उनके पति का नाम राजकुमार है, लेकिन बेटी का नाम सुनते ही वह चुप हो जाती हैं।

तीन दिनों तक बुजुर्ग महिला मणिकर्णिका घाट पर ही पड़ी रहीं। सोमवार को महिला सफाईकर्मी के साथ वह शौच करने गईं, जहां बेटी को याद करके वह फूट-फूटकर रो रही थीं। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका कोई बेटा नहीं है, केवल एक बेटी है, जो उन्हें यहां छोड़ गई है।

महिला के पास एक थैला मिला, जिसमें एक ग्लास, कटोरी, चम्मच और कपड़े थे। बेटी ने उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया। वह बेटी का नाम सुनकर रो पड़ती हैं, लेकिन नाम नहीं बतातीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेटी ने माँ को अपने साथ रखने से मना कर दिया था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमित शाह ने दंगे कराने की साजिश रची: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा आरोप

Story 1

MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK का मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को टीम में शामिल!

Story 1

आईपीएल 2025: एसआरएच की हार के बीच कमिंस की पत्नी ने छोड़ा भारत, क्या कप्तान भी छोड़ देंगे टूर्नामेंट?

Story 1

RCB vs PBKS: बारिश ने डाला खलल, टॉस में देरी से फैंस हुए बेहाल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!

Story 1

आप जैसा कोई नहीं : ट्रंप ने मेलोनी को बताया दुनिया का असली लीडर !

Story 1

आधी रात को लड़की का धावा, प्रेमी के होश उड़े, OYO की मोहब्बत का खुलासा!

Story 1

ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे : क्या मर्यादा लांघ रहा है शीर्ष न्यायालय?

Story 1

अरविंद केजरीवाल ने बेटी की शादी में जमकर लगाए ठुमके, जानिए कौन हैं दामाद संभव जैन?

Story 1

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता आज लेंगी सात फेरे, IITian हैं दूल्हा!

Story 1

उपराष्ट्रपति ने न्यायपालिका की भूमिका पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को निर्देश देना बताया असंवैधानिक