मुंबई: महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सरकार द्वारा लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि में कटौती किए जाने के बाद विपक्ष हमलावर है।
विपक्ष ने इस योजना के बंद होने की आशंका जताई है। अब समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी भी इस मामले में कूद पड़े हैं।
अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने लाडकी बहिन योजना को चुनाव के लिए वोट खरीदने जैसा बताया।
अपनी पोस्ट में अबू आजमी ने लिखा, मतलब निकल गया तो जानते नहीं, ऐसे जा रहे हैं जैसे पहचानते नहीं!! लाडकी बहन योजना के लिए पात्रता की जांच पहले क्यों नहीं की गई? यह जग जाहिर है कि लाडकी बहिन योजना महायुति सरकार की चुनावी चाल थी। सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया, यहां तक कि मासूम बच्चों के मुंह से निवाला भी छीन लिया गया।
उन्होंने आगे धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, जनता के साथ ऐसी खुली धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। इसी तरह अगर सरकारें बनने लगे तो राज्य कर्ज में डूब जाएगा और सरकारी खजाना कंगाल हो जाएगा। जिस सरकार की बुनियाद ही झूठ पर हो वो महाराष्ट्र की जनता का भला कैसे कर सकती है?
इससे पहले शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस भी सरकार की इस योजना की आलोचना कर चुकी हैं। कांग्रेस ने इसे भाजपा का जुमला मॉडल बताया है। खबरों के अनुसार, इस योजना के तहत आठ लाख महिलाओं की सहायता राशि 1500 रुपये से घटाकर 500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
हालांकि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
मतलब निकल गया तो जानते नहीं, ऐसे जा रहे है जैसे पहचानते नहीं !!
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) April 16, 2025
लाडकी बहन योजना के लिए पात्रता की जाँच पहले क्यों नहीं की गई? यह जग ज़ाहिर है की लाडकी बहन योजना महायुति सरकार की चुनावी चाल थी। सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया, यहाँ तक की मासूम बच्चों के मुँह से निवाला… pic.twitter.com/rDDC67qlqz
CSK में अचानक एंट्री: 81 मैचों में 123 छक्के लगाने वाला तूफानी बल्लेबाज शामिल!
दिल्ली में हड़कंप: 24 घंटे में अवैध ढाबे और मीट दुकानें बंद करने के आदेश!
RCB vs PBKS: बारिश ने डाला खलल, टॉस में देरी से फैंस हुए बेहाल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!
चिन्नास्वामी में RCB की हार से IPL 2025 अंक तालिका में उलटफेर!
धोनी का मास्टरस्ट्रोक: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज को CSK में एंट्री!
वक्फ कानून: पांच साल की मेहनत का नतीजा, पीएम मोदी ने बोहरा समाज को बताई सच्चाई
MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK का मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को टीम में शामिल!
सीलमपुर हत्याकांड: हिंदू युवक की हत्या से दिल्ली में तनाव, परिजनों की मांग - मौत के बदले मौत
हिंदू तिलक पर अश्लील टिप्पणी: मद्रास हाई कोर्ट का मंत्री पोनमुडी पर FIR का आदेश
भारत-अमेरिका रिश्तों पर सवाल: सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार से उम्मीद छोड़ने को कहा