कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही वे हतोत्साहित दिख रहे हों, लेकिन केवल कांग्रेस ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है।
गांधी ने अपनी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सीनियर नेता बने घूम रहे हैं, लेकिन कई बूथ नहीं जितवा पाते।
उन्होंने यह भी कहा कि कई ऐसे भी लोग हैं, जो बीजेपी के साथ मिले हुए हैं, उनको हमें पहचान कर प्यार से परे करना है। हिंसा से नहीं, नफरत से नहीं, प्यार से। उनसे कहना है कि- भैया.. साइड हो जाइए, दूसरों को आगे जाने दीजिए।
गुजरात की एक सप्ताह में अपनी दूसरी यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने राज्य में संगठन को नया रूप देने के लिए एक रोडमैप पेश किया। उन्होंने पार्टी के उन नेताओं को हटाने का वादा किया जो या तो निष्क्रिय हैं या भाजपा के लिए काम करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा, बैठक में एक अच्छी बात मुझसे कही गई कि अलग-अलग सीनियर नेता आते हैं तो जादू से हर जिले में लोग दो-तीन दिन के लिए बाहर आ जाते हैं और फिर जाने पर वापस गायब हो जाते हैं। लेकिन इनके पास कोई पकड़ नहीं होती।
राहुल ने सवाल उठाया कि सीनियर नेता बने घूम रहे हैं, लेकिन बूथ नहीं जिता पाते। हम उन लोगों को ताकत देना चाहते हैं, जिनकी पकड़ बूथ से है और लोकल हैं। जो जनता की समस्याओं को उठाते हैं, उन्हें हम ताकत देना और आगे बढ़ाना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, गुजरात में आप कांग्रेस के लिए लड़ते हो, मैं समझता हूं यह आसान नहीं है। शायद पूरे देश में आपको सबसे ज्यादा सहना पड़ता है। आप धमकियां खाते हैं, लाठी खाते हैं, लेकिन कांग्रेस का झंडा नहीं छोड़ते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जहां भी जरूरत होगी मेरी, मैं वहां हाजिर होऊंगा। नई जेनरेशन को हमें कांग्रेस पार्टी में लाना है। जो जनता से जुड़े लोग हैं, उन्हें आगे बढ़ाना है।
गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। एआईसीसी के एक पर्यवेक्षक और चार राज्य पर्यवेक्षकों सहित पांच सदस्यों वाली एक समिति गुजरात में पार्टी की 41 जिला इकाइयों (आठ शहरों सहित) में से प्रत्येक के लिए नए प्रमुखों की नियुक्ति की प्रक्रिया की देखरेख करेगी, जिसकी शुरुआत अरवल्ली जिले से होगी।
अपने संबोधन में गांधी ने कार्यकर्ताओं से कई वादे किए, जैसे कि जिला इकाइयों को अधिक शक्ति और धन उपलब्ध कराना, वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का आकलन करना, जमीनी स्तर पर सक्रिय पदाधिकारियों को बढ़ावा देना और उन नेताओं को हटाना जो या तो निष्क्रिय हैं या भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
*हम उन लोगों को मजबूती देना चाहते हैं, जिनकी पकड़ बूथ पर है। जो स्थानीय हैं, उन्हें जनता की समस्याएं पता हैं और उन समस्याओं को वे उठाते हैं।
— Congress (@INCIndia) April 16, 2025
आप यहां गुजरात में कांग्रेस पार्टी के लिए लड़ते हो। मैं समझता हूं कि आसान काम नहीं है। शायद पूरे देश में, आपको सबसे ज्यादा सहना पड़ता है।… pic.twitter.com/44InLYQ3RD
अमेज़न में दिखा जीवित दानव ! विशाल एनाकोंडा को देख उड़े लोगों के होश
भारतीय सेना ने ध्वस्त किए पाकिस्तानी लॉन्च पैड, ड्रोन हमलों का अड्डा हुआ तबाह
भारत के S-400 से पाकिस्तान में खलबली, सेना ने कहा - भंडार पूरी तरह सुरक्षित!
लगता है...अब हम ही छुड़ाएंगे : भारत-पाक तनाव के बीच रणवीर शौरी ने उड़ाया इमरान खान का मज़ा
दिवाली के पटाखे सी फुस्स निकली पाकिस्तानी मिसाइलें!
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी राजधानी पहुंचे, सरकार ने चलाई वंदे भारत ट्रेन
IPL 2025: क्या वहीं से शुरू होगा PBKS vs DC मैच या होगा नया आगाज़?
कंगना का पाकिस्तान पर तीखा हमला: इन्हें नक्शे से मिटा दो... खूनी कॉकरोच
पाकिस्तान से लड़ने के लिए शिक्षक का उबाल, सरकार से मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत
IPL 2025 स्थगित: सुरक्षा खतरे के चलते लिया गया फैसला