झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल, IED निष्क्रिय, 16 बंकर तबाह
News Image

पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। उन्होंने माओवादियों के 16 बंकरों को ध्वस्त कर दिया।

सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में जवानों को निशाना बनाने के लिए जंगल में लगाए गए चार शक्तिशाली IED को निष्क्रिय कर जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के पास जंगल में यह कार्रवाई हुई। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से IED लगाए थे।

प्रत्येक IED का वजन 5 किलोग्राम था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के 16 बड़े बंकर भी ढूंढ निकाले और उन्हें नष्ट कर दिया। प्रत्येक बंकर में 40 से 50 नक्सलियों के रहने की व्यवस्था थी।

खुफिया जानकारी मिली थी कि जिले के नक्सल प्रभावित छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्रों में शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा सहित अन्य नक्सलियों की गतिविधियां चल रही है। इसी आधार पर शनिवार को यह विशेष अभियान शुरू किया गया था। मिसिर बेसरा पर सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप और मस्क की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिका के 50 राज्यों में सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Story 1

₹10 में रिचार्ज, 365 दिन वैलिडिटी! TRAI के नए नियम से 10 करोड़ मोबाइल यूजर्स को फायदा

Story 1

जयसूर्या ने जाफना में स्टेडियम के लिए मांगी मोदी से मदद, पीएम ने दिया आश्वासन

Story 1

रामनवमी पर नीतीश कुमार झूमे राम आएंगे गाने पर

Story 1

गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान से मिलकर फैंस हुए गदगद!

Story 1

हलाला की पीड़ा: महिला ने बयां किया ससुर द्वारा शारीरिक शोषण और पारिवारिक दुर्व्यवहार का दर्द

Story 1

विपक्षी विधायक ने लगाए सीएम धामी जिंदाबाद के नारे, विकास कार्यों में भेदभाव न करने की प्रशंसा

Story 1

भारी बारिश की चेतावनी: 7 से 11 अप्रैल तक आंधी-तूफान का खतरा, 21 शहर डेंजर जोन में!

Story 1

SRH का ख्वाब टूटा, काव्या मारन पर मीम्स की बौछार!

Story 1

IPL 2025: धोनी ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी