गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान से मिलकर फैंस हुए गदगद!
News Image

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की दरियादिली के बारे में सभी जानते हैं। भाईजान अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं, और जब एक फैन उनसे मिलने गया, तो उन्होंने उस फैन को अच्छे से अटेंड किया। फैन ने खुद सोशल मीडिया पर यह बात बताई, और सलमान में मौजूद उन गुणों का जिक्र किया जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।

सलमान खान के एक फैन ने एक्स हैंडल पर भाईजान से मिलने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने लिखा कि सलमान से मिलने के बाद वो दिल से उनके आभारी हैं, क्योंकि सलमान वास्तव में एक बेहतरीन इंसान हैं।

एक फैन ने लिखा, सलमान भाई से पर्सनली गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला, हमारे हर संदेश मैंने उन्हें दिए। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद भाई जो आपने इतने धैर्य के साथ हमें सुना और हमें अपना कीमती समय दिया। इसके साथ ही, उन्होंने दो और लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने सलमान खान से मिलने में उस फैन की मदद की थी।

एक अन्य यूजर ने लिखा, थैंक यू सो मच भाई हमें समझने और अपना टाइम देने के लिए। ये बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं होता राहुल एन कनल के बिना। राहुल एन कनल आई लव मुंबई फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हैं, जिन्हें एक्स हैंडल पर कई बड़े सेलेब्स फॉलो करते हैं, जिनमें कपिल शर्मा, सोनम कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।

इस बीच, सलमान खान की फिल्म सिकंदर, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है और जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, थिएटर्स में लगी है, लेकिन इसे वो रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, सुनील शेट्टी और प्रतीक स्मिता पाटिल ने भी अहम किरदार निभाए हैं। पिछली बार ईद पर आई सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (2023) फ्लॉप रही थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बागपत में चाट लड़ाई के बाद अब महाभारत ! भरे बाजार में पैसों के लिए भिड़ीं महिलाएं

Story 1

एआई के जाल में फंसे संत प्रेमानंद, आश्रम ने जारी किया अलर्ट!

Story 1

क्या पेट्रोल-डीजल होंगे महंगे? सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

Story 1

सफ़ेद टीशर्ट में राहुल गांधी की एंट्री: क्या पलायन यात्रा बिहार की राजनीति में लाएगी भूचाल?

Story 1

नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के साथ ममता बनर्जी: मैं जेल भी जाने को तैयार

Story 1

बिलासपुर एक्सप्रेस में धमाकों के साथ आग, यात्रियों में दहशत

Story 1

हैदराबाद के शेर बने भीगी बिल्ली, क्या 300 का सपना, RCB का रिकॉर्ड भी खतरे में?

Story 1

वक्फ बिल समर्थक भाजपा नेता के घर पर हमला, भीड़ ने लगाई आग, मांगी माफी

Story 1

वक्फ कानून पर बवाल: रिजीजू और अब्दुल्ला की मुलाकात से मचा हड़कंप!

Story 1

विराट कोहली का धमाका: बुमराह को धक्का, पवेलियन में बैट पटका!