अप्रैल की शुरुआत से ही देश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, खासकर बिहार में जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।
मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए बताया है कि 7 से 11 अप्रैल तक राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी भी चल सकती है। हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
ओलावृष्टि के खतरे वाले जिलों में किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं।
बारिश की संभावना वाले जिले पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर और पटना हैं।
मौसम में बदलाव से बिहार के कई जिलों में गर्मी का असर कम हो सकता है और तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, बारिश के दौरान आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा है।
दिल्ली समेत पांच राज्यों के 21 शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है, और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह का सबसे उच्चतम तापमान है।
मौसम विभाग ने 6 से 10 अप्रैल तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लू का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू की स्थिति बन सकती है।
6 अप्रैल: अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम 20°C 7 अप्रैल: अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम 21°C 8 अप्रैल: अधिकतम तापमान 41°C, न्यूनतम 22°C 9-11 अप्रैल: अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम 22°C
*#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/QOyDDD2eDY
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) April 6, 2025
ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ अमेरिका में आक्रोश, लगे ट्रंप-मस्क गो बैक के नारे
नवरात्रि में वेज बिरयानी ऑर्डर, निकली चिकन! ग्रेटर नोएडा में मचा हड़कंप
संभल जामा मस्जिद के सामने जय श्री राम के नारे, रामनवमी पर अभूतपूर्व जुलूस
दिल्ली मेट्रो: युवक ने शराब पी, अंडे खाए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सफ़ेद टीशर्ट में राहुल गांधी की एंट्री: क्या पलायन यात्रा बिहार की राजनीति में लाएगी भूचाल?
जाट पर जातिवादी आरोपों पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, कहा - इसमें एक एजेंट है
बेगूसराय: 24 मिनट में राहुल गांधी की पदयात्रा समाप्त, सभा रद्द, पटना रवाना
सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित, 45 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
तलवार के डर से हिंदुओं को बनाया गया मुसलमान: योगी के विधायक का अजब बयान
नवरात्रि में पाप! रेस्टोरेंट ने वेज की जगह खिला दी मांसाहारी बिरयानी, मचा हड़कंप