औरंगजेब के नाम को लेकर सियासत जारी है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने गैर-हिंदू समुदाय को लेकर एक अजब बयान दिया है। उनका कहना है कि मुगल काल के दौरान तलवार के डर से देश के हिंदुओं को मुसलमान बनाया गया था।
विधायक अजय सिंह ने मुसलमान की उत्पत्ति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि औरंगजेब इतना क्रूर शासक था कि उसने भारत की संस्कृति और विरासत को नुकसान पहुंचाया था।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत का मुसलमान आज सबसे सुरक्षित भारत में ही है, क्योंकि यहां के मुसलमान ईरान, इराक और अरब वाले मुसलमान नहीं हैं। बल्कि, भारत में निवास करने वाले सभी मुसलमान मुगल काल के दौरान औरंगजेब के तलवार से डर कर बने हुए मुस्लिम हैं।
वक्फ संशोधित कानून पर भी विधायक अजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार इतिहास बनाने जा रही है। देश की संपत्तियों पर कब्जा करने वाली वक्फ संस्था के नियमों में बदलाव किया जाएगा, जिससे सरकार के पास कई लाख एकड़ जमीन आएगी। इन जमीनों को अस्पताल और गरीबों के लिए घर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून को अब कोई रोक नहीं पाएगा और मोदी सरकार इस कानून में संशोधन करके इतिहास बदल देगी।
औरंगजेब को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने इस पर अजब-गजब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के समय पर तलवार के डर से लोगों को मुसलमान बनाया गया।
विधायक अजय सिंह छावा मूवी के बहाने आम जनता को औरंगजेब का क्रूर इतिहास बताने के लिए बस्ती जनपद के एक सिनेमा हॉल में पहुंचे थे। यहां पर 2 दिन तक फ्री में आम लोगों के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है। विधायक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवा कर कोई भी इस मूवी को देख सकता है, जिससे उन्हें भी पता चले कि मुगल काल के दौरान औरंगजेब ने किस तरीके से अपने पिता और भाइयों को भी अपनी क्रूरता का शिकार बनाया।
विधायक ने आगे कहा कि औरंगजेब की कब्र भारत में आने वाले समय में दिखाई नहीं देगी, क्योंकि मोदी सरकार इस दिशा में भी प्रयास कर रही है।
*औरंगजेब को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में बस्ती जनपद के हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने इस पर अजब-गजब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के समय पर तलवार के डर से लोगों मुसलमान बनाया गया। pic.twitter.com/RfNBtj7HUA
— Shabnaz Khanam (@ShabnazKhanam) April 7, 2025
हरिद्वार केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूर फंसे!
दिल्ली कैपिटल्स को बीच मझधार में छोड़ केविन पीटरसन मालदीव रवाना, लिखा - डू नॉट डिस्टर्ब !
रेणुका पंवार के गाने पर बेकाबू फैंस, पुलिस ने भांजी लाठियां
7 साल की नौकरी के बाद सड़क पर! SC के फैसले से नौकरी गंवाने वाली यास्मीन को दीदी से उम्मीद
क्या मुकेश अंबानी को खाली करना पड़ेगा 15,000 करोड़ का एंटीलिया? जानें क्या है पूरा मामला
राहुल गांधी के कार्यक्रम में झूठ बोलकर जुटाई गई भीड़, नमक सत्याग्रह के नाम पर धोखा!
रसोई गैस हुई महंगी, सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि!
एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा, उज्ज्वला कनेक्शन पर भी बढ़ेगा दाम
धोनी की ड्रीम टीम: विराट-रोहित नहीं, सिर्फ ये तीन खिलाड़ी! क्यों? खुद बताया!
IPL 2025: राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन क्यों बना BCCI के लिए सजा का कारण?