उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में लोगों से सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगवाते दिख रहे हैं।
वीडियो में विधायक स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।
कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी की यह प्रशंसा तब की, जब मुख्यमंत्री अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे।
मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की हो। इससे पहले भी कई बार विपक्षी नेता उनके विकास कार्यों और कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री धामी की यह कार्यशैली, जिसमें वे राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करते हैं, न केवल सत्तापक्ष में बल्कि विपक्ष के नेताओं के बीच भी सकारात्मक छवि बना रही है।
*#WATCH | Congress MLA Madan Bisht praises Uttarakhand CM @pushkardhami at an event in Almora, leading slogans in his support. Bisht lauds Dhami for his unbiased approach to development work. pic.twitter.com/iouwPM2v21
— Hindustan Times (@htTweets) April 6, 2025
बीपीएससी शिक्षकों के वेतन में वृद्धि? अब इतनी मिलेगी इन-हैंड सैलरी!
गजब बेइज्जती! जूता चुराई में 5000 देने पर दूल्हे को भिखारी कहा, दूल्हा पहुंचा थाने
दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, खरड़ में बेखौफ बदमाशों की करतूत
वक्फ कानून का समर्थन करने पर भाजपा नेता का घर फूंका!
ग्रेटर नोएडा: वेज बिरयानी मंगाई, निकली चिकन बिरयानी, युवती ने रोते हुए लगाया आरोप
रसोई गैस हुई महंगी, सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि!
बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान महिलाओं में महाभारत, बाल खींचकर हुई जमकर मारपीट!
रसोई गैस के दाम आसमान पर! LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा
महिला प्रीमियर लीग चैंपियन कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, बनीं इंग्लैंड टीम की कोच
मेरठ जेल में बंद मुस्कान गर्भवती, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुलासा