मेरठ जेल में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में बंद मुस्कान के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेल प्रबंधन ने पुष्टि की है कि मुस्कान गर्भवती है।
मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को 19 मार्च को हत्या के आरोप में मेरठ जिला जेल में भेजा गया था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी।
5 अप्रैल को मुस्कान की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी दी। उसमें गर्भावस्था जैसे लक्षण दिखाई दिए थे। 7 अप्रैल को महिला डॉक्टर कोमल ने जेल में आकर उसकी जांच की।
जांच के लिए एक टीम जेल पहुंची थी। जेल प्रशासन ने गर्भावस्था परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पत्र लिखा था।
सोमवार को चौधरी चरण सिंह जेल में महिला डॉक्टर ने मुस्कान और एक अन्य महिला कैदी की जांच की।
जेल में मुस्कान से मिलने उसकी नानी भी आई थीं। मुस्कान पिछले 18 दिनों से जेल में बंद है।
जेल में रूटीन चेकअप के लिए जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर हर महीने 15 तारीख को जाती हैं। विशेष परिस्थितियों में भी डॉक्टर को बुलाया जा सकता है।
मुस्कान के साथ जेल में जिस दूसरी महिला कैदी की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है, उसका नाम संगीता बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान को उल्टियां हो रही हैं। अभी यह जानकारी नहीं है कि मुस्कान कितने महीने की गर्भवती है, क्योंकि कई बार गर्भावस्था का पता शुरुआती महीनों में नहीं चलता है। यह पुष्टि दूसरे या तीसरे महीने में ही हो पाती है।
*मेरठ के सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है। वह 18 दिनों से जेल में बंद है। 5 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर प्रेग्नेंसी जैसे लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद 7 अप्रैल को लेडी डॉक्टर कोमल ने जेल में मुस्कान की जांच की, जिसमें वह गर्भवती पाई गई। फिलहाल जेल… pic.twitter.com/Q9iPC8dnXu
— Raghavendra nath Mishra (@RaghavendraITV) April 7, 2025
रामनवमी शोभायात्रा पर अंडा फेंकने से पालघर में উত্তেজনা, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली मेट्रो: युवक ने शराब पी, अंडे खाए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्यासे चीतों को पानी पिलाना पड़ा महंगा, ड्राइवर हुआ निलंबित!
जख्मों पर नमक: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी बढ़ने से कांग्रेस का हमला, शेयर किया मोदी का पुराना वीडियो
धार्मिक भेदभाव ने ली जान: मुस्लिम प्रेमी ने हिन्दू प्रेमिका के दुपट्टे से लगाई फांसी
मोदी सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को ICU में पहुंचाया! महंगे इलाज के आंकड़े दे रहे गवाही: खरगे
पहले अपना पलायन रोकें, फिर... गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर करारा वार
दिल्ली: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर युवक ने लगाई छलांग, आत्महत्या का प्रयास
वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महाभारत: विधायकों ने फाड़ीं कॉपियां, मचा बवाल
तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला, बोली - अब मोदी सरकार चल रही है!