चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट 5 दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। पहली बार भारत आए बोरिक का पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में स्वागत किया।
राष्ट्रपति बोरिक ने राष्ट्रपति भवन में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं और वे आजकल एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी हैं।
राष्ट्रपति बोरिक ने कहा, पीएम मोदी, आपकी स्थिति ऐसी है कि आप विश्व के हर नेता से बात कर सकते हैं। आप ट्रंप, जेलेंस्की, यूरोपीय यूनियन, ग्रीस या ईरान में लैटिन अमेरिकी नेताओं का समर्थन कर रहे हैं। यह ऐसी बात है जो अब कोई दूसरा नेता नहीं कह सकता। इसलिए आप आजकल भू-राजनीतिक माहौल में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।
चिली के राष्ट्रपति ने भारत आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार भी जताया। उन्होंने कहा, मैं यहां मिले गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले 16 सालों से चिली से कोई भी भारत नहीं आया और इन 16 सालों में भारत बहुत बदल गया है।
उन्होंने चिली और भारत के संबंधों को और मजबूत करने के लिए भी कहा। उन्होंने आगे कहा, चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों को और बेहतर बनाना चाहते हैं। आज हमने कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के सम्मान में भोज का आयोजन किया था।
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट भारत-चिली के बीच राजनयिक संबंधों के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 1-5 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर हैं। वह पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं।
उनके साथ कृषि, खनन, विदेश, कला और विरासत मंत्री समेत कई बड़े अधिकारी और काफी संख्या में व्यापारिक नेता भी भारत आए हैं। राष्ट्रपति बोरिक नई दिल्ली के अलावा, मुंबई, आगरा और बेंगलुरु भी जाएंगे।
*PM Modi can talk to every leader in the world. Mr Putin, Mr Trump, Mr Zelenskyy, European Union, Latin American leaders, Iran. You are a key geopolitical player..
— Sidhant Sibal (@sidhant) April 1, 2025
Chile President Gabriel Boric Font at Rashtrapati Bhawan pic.twitter.com/okoalPcMYl
तेजस्वी यादव का ऐलान: सरकार बनाकर वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे!
क्या आज धोनी का अंतिम मैच? माता-पिता पहुंचे स्टेडियम, संन्यास की अटकलें तेज!
न्यूजीलैंड से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर खुशदिल शाह फैंस से भिड़े, वीडियो वायरल
यह हार हमारे लिए फायदेमंद : श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की हार पर क्यों कहा ऐसा?
दिल्ली कैपिटल्स की धाकड़ शुरुआत, चेन्नई सुपरकिंग्स की हालत खस्ता!
क्या यही धोनी का अंतिम मैच है? साक्षी धोनी के वीडियो ने मचाई खलबली
लाल आतंक से मुक्ति: बस्तर में बच्चे अब भयमुक्त होकर चला रहे फ़ोन
मुस्लिम महिलाओं का दावा: हम हिन्दुस्तान का कानून नहीं मानते , विवाद गहराया!
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फिर सुर्खियों में अरविंद डी सिल्वा, श्रीलंका को दिलाया था वर्ल्ड कप!
हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: बस किराया दोगुना, अनुबंध कर्मियों को राहत!