गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया।
18वें सीजन में लगातार दो हार के बाद राजस्थान ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा। वहीं, आईपीएल 2025 का शानदार आगाज करने वाली चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने 2 साल पहले का कारनामा फिर से दोहराया।
आखिरी ओवर में चेन्नई को जीतने के लिए 20 रन चाहिए थे। कप्तान रियान पराग ने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट संदीप शर्मा को गेंद थमाई। क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा मौजूद थे।
सबको लग रहा था कि बेस्ट फिनिशर धोनी आसानी से मुकाबला जिता देंगे। लेकिन संदीप शर्मा 2023 वाला इतिहास दोहराने के इरादे से उतरे थे।
पहली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी। अगली ही गेंद पर संदीप ने धोनी को अपने जाल में फंसा लिया। शिमरोन हेटमायर ने डीप मिड विकेट पर शानदार कैच लपका। धोनी 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।
अगली गेंद पर जेमी ओवरटन ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर जडेजा ने भी सिंगल चुराया। चौथी गेंद पर जेमी ने छक्का जड़ा। 5वीं और छठी गेंद पर जेमी ने भागकर 2-2 रन लिए, लेकिन चेन्नई को जीत नहीं दिला सके।
आईपीएल 2023 में भी संदीप शर्मा ने चेन्नई को आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बनाने दिए थे। तब भी क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मौजूद थी। उस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स ने 3 रन से जीता था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान रियान पराग ने भी 28 गेंदों पर 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
जवाब में चेन्नई 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
Fell once. Fell twice. Gave it our all to come back tonight 🔥💗 pic.twitter.com/PfLk7tZJoK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2025
यशु यशु पादरी बजिंदर सिंह को बलात्कार मामले में उम्रकैद, 2018 का मामला
झारखंड रेल हादसा: कैसे हुई इतनी बड़ी चूक, कौन है ज़िम्मेदार?
IPL 2025: सहवाग के RCB पर तंज से फैंस नाराज, कहा - गरीबों को भी ऊपर रहने दो!
पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद: पीड़िता बोली - सात सालों तक इस दिन का इंतज़ार किया!
गोधरा नरसंहार: चश्मदीद ईसाई का पत्र जिसने 23 साल पहले खोली थी साजिश की पोल
राजस्थान: ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री से गैस रिसाव, 3 की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
पंजाब: पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, 2018 रेप केस में मोहाली कोर्ट का फैसला
वक्फ बिल पर उमर अब्दुल्ला का रुख स्पष्ट, कहा - केवल एक ही धर्म को निशाना बनाया जा रहा है
बूचड़खाने जा रही मुर्गियों को अनंत अंबानी ने बचाया, द्वारका पदयात्रा के दौरान दिखाई दयालुता
तीन मंदिरों की बात: स्वयंसेवकों को RSS का बड़ा संदेश - काशी-मथुरा मामले में हो सकते हैं शामिल