पंजाब: पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, 2018 रेप केस में मोहाली कोर्ट का फैसला
News Image

प्रोफेट बजिंदर सिंह को 2018 के बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मोहाली कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

बजिंदर सिंह पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था।

बजिंदर सिंह हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं और जालंधर में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के संस्थापक हैं। वह खुद को यीशु मसीह का दूत बताते हैं और चमत्कारिक इलाज का दावा करते हैं।

पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे मारपीट करते नजर आ रहे थे।

पीड़िता का दावा है कि पादरी बजिंदर सिंह ने मोहाली स्थित अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और इस घटना को रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानेगी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने पादरी के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वह कथित तौर पर एक महिला से बहस कर रहा था और उसे थप्पड़ मार रहा था। वीडियो में वह महिला पर पहले किताब फेंकता है और फिर उसके पास जाकर मारपीट करता है। पादरी के खिलाफ ऐसे कई मामले दर्ज हैं।

हरियाणा के यमुनानगर में जाट परिवार में जन्मे पादरी बजिंदर सिंह, हत्या के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल में ही पादरी से संपर्क में आकर बजिंदर सिंह ने अपना धर्म बदला था।

वर्तमान में, बजिंदर जालंधर जिले के एक चर्च में पादरी है। इसके साथ ही वह चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के संस्थापक भी है। पादरी खुद को यीशु मसीह का मैसेंजर बताता है, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, इन्हीं वायरल वीडियो की मदद से उसे खासी पहचान भी मिली।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लड़के ने लड़की को गोद में उठाकर किया किस, फिर ऊपर से आई आवाज़!

Story 1

सड़क पर प्यार का इज़हार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई आवाज़ और...

Story 1

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश, चर्चा जारी, विपक्ष का हंगामा

Story 1

ईद पर नमाज़ भी नहीं पढ़ने दी गई? वक्फ विधेयक पर कांग्रेस सांसद का हंगामा!

Story 1

लोकसभा में अखिलेश का BJP पर वार, शाह ने दिया करारा जवाब - आप तो 25 साल अध्यक्ष रहेंगे!

Story 1

वक्फ संपत्ति लूट पर लालू ने संसद में की थी कड़े कानून की मांग, पुराना वीडियो वायरल

Story 1

Ghibli ट्रेंड में PM मोदी और नेतन्याहू की एंट्री, एंबेसी ने साझा की मनमोहक तस्वीरें

Story 1

अखिलेश यादव क्या 25 साल तक रहेंगे सपा अध्यक्ष? अमित शाह ने संसद में कर दी भविष्यवाणी!

Story 1

वक्फ संपत्ति सुधार: संसद में पेश हुआ संशोधन विधेयक, जानिए क्या होंगे बदलाव!

Story 1

वक्फ बिल पर बहस के बीच लालू का पुराना वीडियो वायरल, भूमि हड़पने पर जताई थी चिंता!