पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ मंच पर असामान्य व्यवहार किया, जिसकी वीडियो कैमरे में कैद हो गई।
कार्यक्रम में एक महिला को पुरस्कृत किया जा रहा था, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसका हाथ पकड़ा और उसे अपनी ओर खींचा। वहां मौजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह सब देखते रहे।
बाद में, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को महिला से दूर किया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक अधेड़ उम्र की महिला को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया जाता है। गृहमंत्री अमित शाह उस महिला को सम्मानित करते हैं, और सीएम नीतीश कुमार उनके बगल में खड़े हैं।
ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार उस महिला को पहले से जानते हैं। इसके बाद वह फोटो खिंचवाने के लिए उसका हाथ पकड़ते हैं और फिर कंधा पकड़ते हैं।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जब इसकी भनक लगती है, तो वह नीतीश कुमार के हाथ रोकने की कोशिश करते हैं। महिला के दूर जाने पर सम्राट चौधरी अपनी जगह पर चले जाते हैं।
इस घटना पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार अशोभनीय है और उन्होंने महिला समाज का अपमान किया है।
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के व्यवहार के कारण विवादों में आए हैं। पहले भी राष्ट्रगान और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के दौरान उनके व्यवहार पर सवाल उठते रहे हैं।
इन घटनाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और उनकी सार्वजनिक छवि पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।
*केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी अनुभूति हो गई है कि नीतीश कुमार का शरीर अब उनके दिमागी नियंत्रण से बाहर जा चुका है।
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) March 30, 2025
एक अधेड़ उम्र कि महिला के साथ एक अधेड़ उम्र के मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी निचले स्तर का व्यवहार संपूर्ण महिला समाज का अपमान है।
पूरी भीड़ NDA कार्यकर्ताओं का… pic.twitter.com/WyOBKjzvOJ
तीन मंदिरों की बात: स्वयंसेवकों को RSS का बड़ा संदेश - काशी-मथुरा मामले में हो सकते हैं शामिल
नीतीश की हालत देख चिंतित हूं, बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है: तेजस्वी यादव
उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे : ओवैसी ने नीतीश, चिराग और नायडू को क्यों दी चेतावनी?
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 मजदूरों की दर्दनाक मौत
वक्फ संशोधन विधेयक: करोड़ों मुसलमानों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा - मोहसिन रजा
अनंत अंबानी की हनुमान चालीसा पढ़ते हुए द्वारका पदयात्रा: जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड भी साथ!
राजनीति मेरे लिए फुलटाइम जॉब नहीं : पीएम मोदी की रिटायरमेंट चर्चा के बीच सीएम योगी ने अपनी संभावनाओं पर दिया जवाब
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार: अंबेडकरनगर की बच्ची का वीडियो जिसने जजों को भी झकझोर दिया
क्या रोहित शर्मा से नाखुश हैं नीता अंबानी? मैच के बाद हुई गंभीर बातचीत!
पता नहीं गरीब लोग कितनी देर ऊपर रहेंगे... सहवाग ने RCB पर कसा तंज!