अंडे, जिन्हें बचपन से ही सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है, अपनी नाजुकता के लिए भी जाने जाते हैं। जरा सी टक्कर से टूटने वाले अंडों को बड़ी सावधानी से रखा जाता है। लेकिन एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।
इस वीडियो में एक शख्स अंडों से भरी एक लोरी में अंडों पर पैर रखकर अंदर जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक भी अंडा नहीं फूट रहा! जबकि अंडा जरा सा टकराने से टूट जाता है, यहाँ तो एक पूरा इंसान अपना वजन लेकर अंडों को रौंद रहा है, लेकिन कमाल की बात है कि एक भी अंडा नहीं टूटा।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि इसे सिर्फ फिजिक्स के छात्र ही समझा सकते हैं। यह सचमुच आम लोगों की समझ से परे है।
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि यदि वह एक अंडे के ऊपर खड़ा होता, तो अंडा टूट जाता, क्योंकि क्षेत्रफल कम है। लेकिन ज्यादा अंडों के ऊपर पैर रखने से क्षेत्रफल ज्यादा घेरता है, जिसके कारण अंडों पर प्रेशर कम लगता है।
एक अन्य यूजर का कहना है कि वो इसलिए क्योंकि पूरा वजन एक अंडे पर ना होकर पूरी ट्रे पर वजन पड़ रहा है।
ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि आदमी का प्रेशर एक अंडे पर नहीं, बल्कि सभी अंडों पर बराबर पड़ रहा है, जिसके कारण अंडे नहीं टूट रहे हैं। यह वाकई में देखने लायक है कि विज्ञान के सिद्धांतों का कैसे पालन हो रहा है।
अंडे टूट नहीं रहें हैं....ऐसा क्यों?
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) March 26, 2025
ये सिर्फ फिजिक्स वाले छात्र ही समझा सकते हैं। pic.twitter.com/2UbdIGLx8h
ईद के मंच से गंदा धर्म वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना
पटना जंक्शन के लाउंज में कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर नदारद, उपेंद्र कुशवाहा ने जताई निराशा
नीतीश कुमार ने अमित शाह के सामने मानी गलती, अब सब कुछ साफ!
कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री? हो गया ऐलान!
ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव, बैरिकेडिंग पर घेरी योगी सरकार
IPL 2025: कप्तानी वापसी के लिए संजू सैमसन का बड़ा कदम, रियान पराग को झटका लगने की संभावना
ईद पर जयपुर में गंगा-जमुनी तहजीब, हिंदुओं ने बरसाए नमाजियों पर फूल
क्या RSS और पीएम मोदी के बीच सचमुच है कोई फासला? संघ नेता ने किया खुलासा!
म्यांमार में भूकंप से तबाही: नमाज़ के दौरान 700 से ज़्यादा लोगों की मौत, 60 मस्जिदें तबाह
वायरल: लड़कियों ने कैमरे पर ऐसा क्या कहा कि वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया!