पूरे देश में आज ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कर रहे हैं।
इस बीच, जयपुर से हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा सामने आया है।
जयपुर में दिल्ली रोड पर स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए। उन्होंने नमाज अदा की।
इस दौरान कुछ भगवाधारी लोग नमाज पढ़ रहे लोगों पर फूल बरसाते हुए दिखाई दिए। यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी की तरफ से किया गया था।
ईद उल फितर के मौके पर लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। वहीं, हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा नमाजियों पर फूल बरसाना गंगा-जमुना तहजीब का प्रतीक बना।
यह दृश्य हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दे रहा था। नमाजियों पर फूल बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इसे सांप्रदायिक एकता की मिसाल बता रहे हैं।
*#WATCH | Jaipur, Rajasthan | Under the banner of Hindu Muslim Unity Committee, Hindus showered flowers on the Muslims who came to Eidgah, located at Delhi Road, to celebrate Eid al-Fitr. pic.twitter.com/JsIigQ5yrK
— ANI (@ANI) March 31, 2025
म्यांमार में फिर डोली धरती, पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके!
भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट पंबन ब्रिज तैयार, इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना!
क्या विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे? जानिए क्या है उनका अगला लक्ष्य
स्टेज पर कार्तिक आर्यन का गुस्सा: गिटार से पीटा, स्टेज से कूदे!
वक्फ संशोधन विधेयक पर चंद्रबाबू नायडू का यू-टर्न: TDP के प्रस्तावों को सरकार ने माना, समर्थन का ऐलान
वक्फ बिल: 2025 से पहले की संपत्तियां वक्फ की ही रहेंगी, धर्म परिवर्तन कराकर जमीन हथियाने पर लगेगी लगाम!
प्रमोशन के लिए अनुचित व्यवहार? वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर हड़कंप
अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला कदम: बूचड़खाने जा रही मुर्गियों को बचाया!
मध्य प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी: अब काल भैरव को ऐसे चढ़ेगा प्रसाद
चिली के राष्ट्रपति बोरिक का भारत दौरा: आर्थिक साझेदारी पर ज़ोर