पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना जंक्शन के लाउंज में जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर न होने पर निराशा व्यक्त की है।
कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि लाउंज की दीवारों पर कई महापुरुषों की तस्वीरें लगी हैं, जो बहुत सराहनीय है। लेकिन, कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर का न होना खटक रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा पटना जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाउंज में बिहार के कई विभूतियों जैसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद और श्रीकृष्ण सिंह की तस्वीरें देखीं।
हालांकि, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर वहां मौजूद नहीं थी। कुशवाहा ने रेल मंत्रालय से तुरंत इस कमी को दूर करने का आग्रह किया है।
उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टैग करते हुए एक पोस्ट भी किया।
कुशवाहा ने लिखा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, अभी मैं पटना जंक्शन के लाउंज में बैठा हूं। इसकी दीवार पर कई महापुरुषों की तस्वीरें लगी हुई हैं, बहुत अच्छा लग रहा है। परन्तु एक कमी खल रही है, यहां भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर नहीं है। कृपया इस कमी को यथाशीघ्र दूर करवाएं।
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। वर्तमान में उनकी पार्टी से कोई भी सांसद या विधायक नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में कुशवाहा को काराकाट सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।
*माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी,
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) March 31, 2025
अभी मैं पटना जंक्शन के लाउंज में बैठा हूं। इसकी दीवार पर कई महापुरुषों की तस्वीरें लगी हुई है, बहुत अच्छा लग रहा है। परन्तु एक कमी खल रही है, यहां भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर नहीं है।
कृपया इस कमी को यथाशीघ्र दूर… pic.twitter.com/eyYaNXSQWy
KBC ऑन रोड! ई-रिक्शा चालक को अनपढ़ समझकर लड़का ले रहा था मजे, लगा ऐसा चूना कि घूम गया माथा
चिली के राष्ट्रपति बोरिक का भारत दौरा: आर्थिक साझेदारी पर ज़ोर
अकेले दुल्हन लेने निकला दूल्हा, रास्ते में हुआ ऐसा कि सब रह गए दंग!
बार-बार नहीं, हज़ार बार देखिए! बडोनी और बिश्नोई का हैरतअंगेज़ कैच
ऋषभ पंत से नाराज़ LSG मालिक? वायरल हुआ उंगली दिखाने वाला वीडियो, फैंस को आई राहुल की याद
हम मराठों ने औरंगजेब को यहीं दफनाया : कब्र विवाद पर राज ठाकरे का बयान, सरकार से रखी यह मांग
वक्फ संशोधन विधेयक पर चंद्रबाबू नायडू का यू-टर्न: TDP के प्रस्तावों को सरकार ने माना, समर्थन का ऐलान
म्यांमार में फिर डोली धरती, लोगों में दहशत का माहौल
Ghibli ट्रेंड में PM मोदी और नेतन्याहू की एंट्री, एंबेसी ने साझा की मनमोहक तस्वीरें
म्यांमार और थाईलैंड के बाद पाकिस्तान में भूकंप, डोली धरती!