म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए भूकंप से भारी तबाही हुई है। इस त्रासदी में दुर्भाग्यवश 150 लोगों की जान जा चुकी है और 700 से ज्यादा लोग घायल हैं।
देश की सरकार ने लोगों से इस मुश्किल घड़ी में मदद करने की अपील की है। भारत सरकार ने तत्परता दिखाते हुए म्यांमार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
भारत म्यांमार की मदद के लिए सबसे पहले आगे आया है। AFS हिंडन से IAF सी 130 जे विमान द्वारा लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी जा रही है।
इस राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, तथा आवश्यक दवाएं शामिल हैं।
भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई थी, जिसका केंद्र म्यांमार के मांडले शहर में था। इसके झटके इतने शक्तिशाली थे कि भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और चीन तक में महसूस किए गए।
म्यांमार मीडिया के अनुसार, इस आपदा में राजधानी नेपीता में स्थित 1000 बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सैन्य शासित म्यांमार ने 144 लोगों की मौत और 732 लोगों के घायल होने की पुष्टि के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता की गुहार लगाई है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र दक्षिण पूर्व एशिया में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संसाधन जुटा रहा है।
बैंकॉक में भी 9 लोगों की मौत की खबर है और थाईलैंड में मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
AFS हिंडन से IAF सी 130 जे विमान पर लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी जा रही है, जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, आवश्यक दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र… pic.twitter.com/WbqmYFpA99
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2025
बैसाखियों के सहारे द्रविड़ मैदान पर, धोनी ने दौड़कर लगाया गले!
धोनी के घुटने में दर्द, 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल! कोच का चौंकाने वाला खुलासा
जयपुर में ईद पर भाईचारा: भगवाधारियों ने नमाजियों पर बरसाए फूल
पटना जंक्शन के लाउंज में कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर नदारद, उपेंद्र कुशवाहा ने जताई निराशा
दिल्ली में भूकंप का खतरा? 7 तीव्रता के झटके की भविष्यवाणी पर NCS का जवाब
डेब्यू बना यादगार! अश्विनी कुमार ने KKR को किया तहस-नहस
दिल्ली की जामा मस्जिद में पीएम मोदी के लिए दुआ, नमाजी ने कहा - अल्लाह लंबी उम्र दे
ईद पर नमाज के बाद हिंसा के बीच राजस्थान से आई सुखद खबर: भगवाधारियों ने नमाजियों पर की फूलों की बारिश
चीन में मोहम्मद यूनुस का नॉर्थईस्ट पर ज्ञान , भारतीयों में आक्रोश
खतरे की जद में दिल्ली? 24 घंटे में भूकंप की भविष्यवाणी से दहशत!