राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को छह रनों से हराकर आईपीएल 2025 में पहली जीत दर्ज की। मैच के बाद राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी के बीच एक भावुक पल देखा गया।
हाल ही में पैर में चोट के कारण व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे द्रविड़, हैंडशेक के लिए मैदान पर आए, जो दर्शकों का दिल जीत गया।
कड़े मुकाबले के बाद, धोनी राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ से मिलने पहुंचे। बैसाखी के सहारे चल रहे द्रविड़ को देखकर धोनी ने उन्हें गले लगाया और कुछ हंसी-मजाक भी किया।
राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2025 से पहले बेंगलुरु में एक स्थानीय मैच के दौरान चोट लगी थी। धोनी ने उनसे गर्मजोशी से हालचाल पूछा और मैदान पर एक यादगार पल साझा किया।
लंबे समय तक भारत के लिए साथ खेलने वाले इन दो सितारों की यह मुलाकात क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रही।
चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी भी धोनी के पीछे-पीछे द्रविड़ से मिले, किसी ने हाथ मिलाया तो किसी ने गले लगाकर सम्मान जताया।
द्रविड़ ने मैच से पहले अपनी चोट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे ठीक हो रहे हैं और उन्हें बहुत समर्थन मिला है।
वहीं, बरसापारा में राजस्थान रॉयल्स के लिए नीतीश राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंदों में 81 रन बनाए, जिससे राजस्थान ने 182/9 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
वानींदु हसरंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन टीम 176/6 तक ही पहुंच सकी।
अंतिम ओवरों में एमएस धोनी क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
इस हार के बावजूद, चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स से ऊपर है। CSK सातवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स नौवें स्थान पर है।
MS Dhoni checking on Rahul Dravid. ❤️ pic.twitter.com/ZcwNF0peY4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 30, 2025
बिना जूतों के गेंदबाजी, CSK-KKR ने नकारा, कैसे अश्विनी ने तय किया 30 रुपये से 30 लाख का सफर!
अक्षरा सिंह का विवादित बयान: हम तो तुम्हें कुत्ता ही समझते हैं, दम है तो सामने आओ
सिकंदर की दुनियाभर में धूम, दो दिन में 100 करोड़ के पार!
राजस्थान: ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री से गैस रिसाव, 3 की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती, घिबली अंदाज में: इस्राइली दूतावास ने शेयर की AI तस्वीर
नमाज़ के नाम पर सड़क जाम क्यों? योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज़ पर बैन का समर्थन किया
धोनी को ड्रॉप करने की बहस पर क्रिस गेल का समर्थन, श्रीकांत ने CSK को दिया मंत्र
सड़क पर प्यार जताते किशोरों पर बरसा पानी और चप्पलें!
दिल्ली के झंडेवालान में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक!
बिग बैश लीग में विराट कोहली? सिडनी सिक्सर्स का बड़ा खुलासा!