वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस की खदान से एक और हीरा निकला है: अश्विनी कुमार। उन्होंने अपने पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटिंग ऑर्डर को अकेले ही तहस-नहस कर दिया।
अश्विनी, 23 वर्षीय गेंदबाज, ने ऐसा स्पेल फेंका जो आईपीएल के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
अश्विनी कुमार को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका दर्शकों से खचाखच भरे वानखेड़े के मैदान पर मिला।
अश्विनी ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन की राह दिखाई। वे मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू बॉल पर विकेट लेने वाले महज दूसरे गेंदबाज बने।
इसके बाद अश्विनी ने रिंकू सिंह की 17 रनों की पारी का अंत किया। रिंकू के झटके से अभी कोलकाता संभली भी नहीं थी कि इसी ओवर में अश्विनी ने मनीष पांडे को भी चलता कर दिया।
डिफेंडिग चैंपियन की आखिरी उम्मीद नजर आ रहे आंद्रे रसेल को अश्विनी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेज दिया।
3 ओवर के अपने स्पेल में अश्विनी ने सिर्फ 24 रन खर्च किए और 4 बड़े विकेट झटके।
अश्विनी कुमार आईपीएल के इतिहास में पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही चार विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने इस लीग के इतिहास का चौथा सबसे बेस्ट बॉलिंग स्पेल भी फेंका है। इसके साथ ही भारत की ओर से अश्विनी ने बेस्ट बॉलिंग स्पेल डाला।
केकेआर के बल्लेबाज अश्विनी की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।
अश्विनी कुमार का जन्म पंजाब में हुआ। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इस युवा गेंदबाज पर दांव लगाते हुए उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा।
अश्विनी के पास घरेलू क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव मौजूद नहीं है। उन्होंने कुल मिलाकर दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।
उन्होंने 4 लिस्ट-ए मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं। 4 टी-20 मैचों में अश्विनी के नाम दो विकेट हैं।
*Rahane ✅
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2025
Rinku ✅
Manish ✅
Russell ✅
Presenting Ashwani Kumar from MI’s talent factory! 🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvKKR pic.twitter.com/Al3FEGHgi0
यह कैच नहीं देखा तो क्या देखा! बिश्नोई-बदोनी ने बाउंड्री पर किया चमत्कार , हैरान रह गए प्रभसिमरन
वक्फ बिल पर TDP का समर्थन: क्या विपक्ष देखता रह जाएगा, बिल होगा पास?
अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा अब तुझे - मुस्लिम युवकों ने हिन्दू लड़की का प्राइवेट पार्ट छुआ, खौलता तेल डाला!
दिल्ली के झंडेवालान में भीषण आग, कई गाड़ियां खाक!
दोगुनी कीमत दे दो : अनंत अंबानी ने पैदल यात्रा में खरीदीं सैकड़ों मुर्गियां, जानिए क्यों
पहली ही गेंद पर उड़े मिचेल मार्श के होश, अर्शदीप सिंह ने दिखाई धार
क्या अगले प्रधानमंत्री होंगे योगी? मुख्यमंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब
अद्भुत कैच: बडोनी और बिश्नोई की जुगलबंदी ने मचाया तहलका!
पानी में 27 करोड़! पंत हुए फ्लॉप, लखनऊ के फैंस ने छेड़ी कप्तान के खिलाफ जंग!
10 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम लेगा करवट!