दोस्तों संग रील बनाते वक्‍त ट्रेन से टकराया किशोर, मौत का भयानक मंजर कैमरे में कैद
News Image

सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रही है। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते दिखते हैं। कई बार ऐसे स्टंट जानलेवा साबित होते हैं।

एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से लड़के का सिर टकरा गया। यह वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिलहाल लड़के की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वीडियो में कैद हुआ भयानक मंजर दिखाता है कि कैसे लड़का तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जबकि उसका एक दोस्त वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। बाकी दोस्त ट्रैक से थोड़ी दूर थे, लेकिन वह लड़का ट्रेन के काफी करीब खड़ा था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब वायरल हो रहा है। @Abhimanyu1305 नामक यूजर ने इसे अपलोड करते हुए लिखा, कितनी आसान मौत चुन रहे हैं आज के युवा।

वीडियो को अब तक 246.9K से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, पागलपन की इंतिहा है यार। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, रील का भूत सवार है, मां और बाप के आंखों में पट्टी बंधी हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: कप्तानी वापसी के लिए संजू सैमसन का बड़ा कदम, रियान पराग को झटका लगने की संभावना

Story 1

कौन सा धर्म गंदा है मिस ममता बनर्जी? ईद पर दिए भाषण से मचा बवाल, बीजेपी ने घेरा

Story 1

मक्का में महिला ने सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, फिर सुरक्षाकर्मी ने भी दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल!

Story 1

डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने पढ़ी नमाज़, चूमे पिलर - वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Story 1

मेरठ जेल: रामायण पाकर क्यों रो पड़ी पति की हत्या की आरोपी मुस्कान?

Story 1

प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी नियुक्त: जानिए कौन हैं वह

Story 1

ईद पर फुल हुई वाराणसी की जामा मस्जिद, सीढ़ियों पर पढ़नी पड़ी नमाज!

Story 1

बैसाखियों के सहारे द्रविड़ मैदान पर, धोनी ने दौड़कर लगाया गले!

Story 1

ईद मुबारक कहने में पत्नी ने लिए 36 टेक, परेशान हुए वसीम अकरम

Story 1

IPL 2025: डेब्यू मैच में अश्विनी कुमार का धमाल, रचा इतिहास!