मेरठ जेल: रामायण पाकर क्यों रो पड़ी पति की हत्या की आरोपी मुस्कान?
News Image

मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने घर-घर रामायण अभियान के तहत जिला कारागार में लगभग 1500 कैदियों को रामायण वितरित की। इसी जेल में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में बंद मुस्कान भी है।

मुस्कान को भी रामायण दी गई, जिसे पढ़कर वह अपनी जिंदगी में बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। रामायण मिलने के दौरान मुस्कान भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए।

मुस्कान की रातें बेचैनी और टेंशन में गुजर रही हैं। वह अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ जेल में बंद है। जेल अधिकारियों के अनुसार, मुस्कान नशे की लत के कारण परेशान है।

जेल में उसे नशा नहीं मिल पा रहा जिससे उसकी हालत बिगड़ रही है, जिसके कारण उसे नींद नहीं आ रही है। डॉक्टरों की एक टीम उसकी स्थिति पर नजर रख रही है।

जेल सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुस्कान और साहिल से मिलने अब तक कोई नहीं आया है। मुस्कान के माता-पिता ने भी अपनी बेटी के खिलाफ बयान दिया है और उसके लिए मौत की सजा मांगी है।

घर के किसी सदस्य ने उनके लिए न तो वकील का इंतजाम किया है और न ही केस में कोई दिलचस्पी दिखाई है। इस कारण मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग जेल प्रशासन से की है।

सांसद अरुण गोविल ने जेल दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कैदियों को श्रीरामचरितमानस का वितरण किया। रामायण वितरित करते ही पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, जिससे एक आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बन गया। उन्होंने जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी श्रीरामचरितमानस वितरित की, ताकि सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा मिले।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ऑटो के लिए ₹30 उधार, पर MI ने दिया मौका, अश्विनी कुमार ने मचाई धूम!

Story 1

प्रियांश आर्या को आउट कर दिग्वेश राठी का अनोखा जश्न, वीडियो वायरल!

Story 1

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच दूरियां हुईं खत्म! कजरा रे पर जमकर थिरके

Story 1

ईशान किशन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर? इन तीन खिलाड़ियों की होगी पहली बार एंट्री!

Story 1

पत्नी ने सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, दर्द से कराह उठा शख्स

Story 1

27 करोड़ पानी में...! ऋषभ पंत का बल्ला फिर खामोश, फैंस का फूटा गुस्सा, मीम्स की बाढ़

Story 1

अक्षरा सिंह का विवादित बयान: हम तो तुम्हें कुत्ता ही समझते हैं, दम है तो सामने आओ

Story 1

अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला कदम: बूचड़खाने जा रही मुर्गियों को बचाया!

Story 1

बार-बार नहीं, हज़ार बार देखिए! बडोनी और बिश्नोई का हैरतअंगेज़ कैच

Story 1

कैब ड्राइवर से भिड़ना रजत दलाल को पड़ा महंगा, बीच रास्ते में उतरे!