पूरे देश में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है। देश भर की मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक लगाने के बाद, आज सुबह से ही शहर से लेकर गांव तक घरों, मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है।
वाराणसी की जामा मस्जिद पर आज अप्रत्याशित रूप से भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में पहुंचे, जिसके कारण सभी लोगों को मस्जिद के अंदर जगह नहीं मिली।
सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध होने की वजह से, मुस्लिम समुदाय ने वाराणसी पुलिस की हिदायत का पालन किया। उन्होंने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ही नमाज अदा की।
राज्य में शांतिपूर्वक ईद मनाई जा रही है।
राज्य के लगभग 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों पर लाखों मुसलमानों की भीड़ एकत्र है। सभी अल्लाह की इबादत में सिर झुकाए हुए हैं।
नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
आगरा में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों के ऊपर फूल बरसाए।
मुरादाबाद में मनाही के बाद सड़कों पर कोई भी मुसलमान नमाज पढ़ता हुआ नहीं दिखाई दिया। देश में अमन-चैन बना रहे, इसके लिए दुआ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक के बाद, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त हिदायत के बाद, यदि किसी ने मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा।
संभल में तो घर की छतों पर नमाज पढ़ने से भी रोक लगाई गई है।
मुरादाबाद में सड़क पर एक भी नमाजी नहीं दिख रहा है, जबकि पिछले साल ईदगाह के चारों तरफ नमाजियों का हुजूम उमड़ा हुआ था।
ईद की नमाज ईद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामूहिक रूप से अदा की जाने वाली इस विशेष नमाज में दो रकात होती हैं, जिसके बाद इमाम द्वारा खुतबा (उपदेश) दिया जाता है। इस उपदेश में धार्मिक और सांसारिक विषयों को शामिल किया जाता है।
*#WATCH वाराणसी (यूपी): ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा की। pic.twitter.com/b5IYkt8Wsd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2025
उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे : ओवैसी ने नीतीश, चिराग और नायडू को क्यों दी चेतावनी?
सैकड़ों मुर्गियों की जान बचाकर भावुक हुए अनंत अंबानी, कहा - इन्हें हम पालेंगे!
क्या विराट कोहली 2027 वनडे विश्व कप में खेलेंगे? जानिए क्या है उनका अगला लक्ष्य
ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच दूरियां हुईं खत्म! कजरा रे पर जमकर थिरके
म्यांमार में फिर डोली धरती, लोगों में दहशत का माहौल
पूरन का छक्का देख LSG फैन हुआ बेकाबू, चहल के खिलाफ निकाली भड़ास!
सचिन का आलिंगन, रोहित को ढांढस: ड्रेसिंग रूम का वायरल लम्हा
वक्फ बिल पर दलों की अग्निपरीक्षा: लोकसभा में आज पेश, 8 घंटे चर्चा, बीजेपी का व्हिप
कुणाल कामरा का सरकार पर हमला: या तो आत्मा बेचो, या मुंह बंद रखो
अनंत अंबानी की 140 किमी लंबी पदयात्रा: द्वारकाधीश के दर्शन के लिए हनुमान चालीसा का पाठ और जयकारे