कुणाल कामरा का वित्त मंत्री पर तंज: साड़ी वाली दीदी कहकर उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
News Image

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बीते पांच दिनों में यह उनका तीसरा वीडियो है, जिसमें वह सरकार पर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने पहले 22 मार्च को महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और फिर 25 मार्च को मोदी सरकार के विकास मॉडल पर टिप्पणी की थी।

अब 26 मार्च को जारी वीडियो में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है।

इन वीडियो के बीच उनके खिलाफ केस दर्ज हो रहे हैं। कुणाल कमरा के विवादित वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।

लगातार बढ़ते विवादों के बीच मुंबई पुलिस ने उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल होते हुए नजर आए जिससे उनकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।

अपने वीडियो में कामरा ने महंगाई और टैक्स को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन्हें साड़ी वाली दीदी कहा, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

उन्होंने अपना यह वीडियो X पर शेयर किया है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस तरह की और भी वीडियो की मांग कर रहे हैं।

निर्मला सीतारमण पर की गई टिप्पणी में फिल्मी गाने के इस्तेमाल को लेकर टी सीरीज़ ने कुणाल कामरा को कॉपीराइट नोटिस भेज दिया है।

इस बात पर कामरा भड़क गए और उन्होंने टी सीरीज़ को आड़े हाथ लेते हुए X पर लिखा कि पैरोडी और व्यंग्य पूरी तरह कानूनी है और वह न तो गाने के असली बोल का इस्तेमाल कर रहे हैं, न ही उसकी धुन का।

उन्होंने टी सीरीज़ को पिट्ठू न बनने की सलाह दी और कहा है कि अगर उनका वीडियो हटाया जाता है, तो हर कवर गाने और डांस वीडियो को भी हटाना होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पुतिन की कार में धमाका, यूक्रेन का बड़ा हमला, उत्तर कोरियाई सैनिकों से रूस को मदद

Story 1

अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा : नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर खौलता तेल डाला!

Story 1

इतनी खुन्नस! साथी को शराब मिलाकर पिलाई, फिर...

Story 1

नागपुर दंगे: महिला पुलिस से अश्लीलता, सीएम फडणवीस के इनकार से विवाद!

Story 1

हिलती धरती, डोलते पालने: म्यांमार भूकंप में नवजात शिशुओं के लिए देवदूत बनीं दो नर्सें

Story 1

कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, प्रतिक्रियाओं ने उठाया समाज की सोच पर सवाल

Story 1

सिकंदर तूफान: एक्शन और इमोशन से भरपूर, सलमान खान की फिल्म हुई रिलीज, फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर लोडिंग!

Story 1

महाकुंभ का स्याह सच: संगम पर नदी माफिया का राज, बेबस नाविक!

Story 1

ऐतिहासिक दौरा: नरेंद्र मोदी बने RSS मुख्यालय जाने वाले पहले प्रधानमंत्री

Story 1

मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर ढेर, जमशेदपुर में मुठभेड़, डीएसपी घायल!