अच्छी लगती है नहीं छोडूंगा : नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर खौलता तेल डाला!
News Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की के विरोध करने पर उसके परिवार को पीटा गया और उन पर खौलता तेल डाला गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।

पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु, समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र की है। 20 मार्च 2025 को मोहल्ला तीरगरान में रहने वाली नाबालिग दलित लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी बाइक सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ की।

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं गली में खेल रही थी, तभी पीछे से बाइक पर ये लड़के आए और मेरे कंधे पर टक्कर मारते हुए गंदी-गंदी बातें कीं। मैं चिल्लाई, मेरी बहन ने भी देखा और शोर मचाया।

शोर सुनकर लड़की के पिता, भाई और चाचा नीचे आए, लेकिन तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।

लड़की ने एफआईआर में कहा है कि मोशीन और आरिश ने पहले उसके कंधे पर हाथ डाला और कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है। तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद वे लड़की का प्राइवेट पार्ट छूने लगे।

लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर आपत्ति जताई तो उन्होंने गन्दी-गन्दी जातिसूचक गलियां दीं और उनके ऊपर गर्म खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हिंदी सिनेमा: एक हिट के लिए 8-10 फ्लॉप, कैसे मिलेगी कामयाबी?

Story 1

चालान काटने आए पुलिसकर्मी ने मांगी माफी, जब खुली खुद की पोल!

Story 1

ईद पर फीकी पड़ी सिकंदर , दो दिन में कमाए 55 करोड़, छावा से भी पिछड़ी

Story 1

गुजरात में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

Story 1

गुजरात के 20 जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की संभावना

Story 1

ताजिया का आकार छोटा करो, वरना... सीएम योगी की मुस्लिम समुदाय को सलाह

Story 1

कुएं में गिरी बिल्ली, बंदर ने जान पर खेलकर बचाया!

Story 1

डेविड वॉर्नर का फिल्मी धमाका: पहली फिल्म में धांसू डायलॉग से मचा तहलका!

Story 1

मौलवी साहब माइक चालू छोड़कर सो गए, सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!

Story 1

प्यार जता रहा था, दूसरा टूट पड़ा कहर बनकर: कुत्ते भी जलते हैं भाई!