आईपीएल 2025 के दूसरे दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मैच में CSK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, लेकिन इसके बाद एक वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में CSK के खिलाड़ी खलील अहमद और रुतुराज गायकवाड़ संदिग्ध गतिविधि में लिप्त नजर आ रहे हैं।
मैच के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैले इस वीडियो में खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ उनके पास आते हैं, और दोनों आपस में बातचीत करते हैं। फिर गेंद खलील अहमद के हाथों में जाती है, और वे चुपचाप गेंद कप्तान को सौंप देते हैं।
इस वीडियो को देखकर फैंस भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर CSK के खिलाफ बॉल टैम्परिंग के आरोप लगा रहे हैं। कई फैंस ने यह दावा किया है कि यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो CSK पर दो साल का बैन लग सकता है।
बॉल टैम्परिंग क्रिकेट के सबसे बड़े अपराधों में से एक माना जाता है। इसमें खिलाड़ी गेंद की सतह के साथ छेड़छाड़ करते हैं ताकि उसे स्विंग या स्पिन करने में मदद मिले।
क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, MCC के Law 42.3 में बॉल टैम्परिंग को अपराध माना गया है। इस नियम के तहत अगर किसी टीम को दोषी पाया जाता है, तो उस पर 1 से 2 साल का प्रतिबंध लग सकता है।
हालांकि, अभी तक CSK या BCCI की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यदि जांच में यह आरोप सही साबित होते हैं, तो CSK को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब CSK किसी विवाद में फंसी हो। 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसके चलते दोनों टीमों को 2016 और 2017 के सीजन के लिए बैन कर दिया गया था।
सोशल मीडिया पर फैंस इस मुद्दे को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस ने CSK के समर्थन में ट्वीट किए, तो कुछ ने इसे क्रिकेट की स्पिरिट के खिलाफ बताया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #CSKBan और #BallTampering ट्रेंड कर रहा है।
Ball Tempering 👀 ?
— अघोरी 👹 (@anghori_29) March 24, 2025
Ruturaj Gaikwad और Khaleel ahmad के ऊपर ball के साथ छेड़खानी का आरोप लग सकता है #CSK 2 साल और Ban कि तैयारी में 😄🤣🤣#balltempering #balltampering#Ruturajgaikwad #Khaleelahmad #CSKvsMI pic.twitter.com/9ZZugM8WMc
जोश में होश खो बैठे खलील, कोहली का विकेट समझे, धोनी ने भी खाया धोखा!
IPL 2025: CSK हारी, जडेजा-अश्विन ने चेपॉक में रचा अनोखा अर्धशतक !
ममता सरकार पर अमित शाह का गंभीर आरोप: बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही बंगाल सरकार!
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, वायरल वीडियो पर भड़के लोग
तुम्हारी चिता जलवा दूंगी! सपा MLA ने बीजेपी नेता को धमकाया
छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 16 नक्सली, दो जवान घायल
हाथ जोड़े, झुककर किया सलाम: 33 हज़ार करोड़ के मालिक ने शार्दुल ठाकुर को ऐसे दी सलामी
29 मार्च को दोपहर 12 बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट!
वो दर्दनाक हार जिसने टीम इंडिया को बनाया अपराजेय शक्ति!
अब देशभर में अंबेडकर जयंती पर रहेगा राष्ट्रीय अवकाश!