सुकमा, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया गया है।
यह घटना केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई, जहां माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को शुरू हुए इस अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।
सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 16 माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इस दौरान दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षाबलों का खोजी अभियान जारी है।
सुकमा एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के पास से AK-47, SLR, INSAS राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। इससे पता चलता है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल थे।
*#WATCH | Chhattisgarh | Security forces neutralised 16 naxals in an encounter in the forest of Upampalli Kerlapal area at the Sukma-Dantewada Border today.
— ANI (@ANI) March 29, 2025
Visuals from the spot where security forces carrying bodies of slain Naxalites pic.twitter.com/KCZk8Pmkdh
बीड मस्जिद विस्फोट: विस्फोटक के साथ गिरफ्तार दो आरोपी, वीडियो वायरल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज भरेगी रफ्तार!
लखनऊ सहित अवध में ईद की धूम, ईदगाह पर नेताओं का जमावड़ा!
आम लोग दंगा नहीं फैलाते, राजनीतिक दल ही करते हैं : ईद पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान
5 ट्रॉफी विजेता रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस में सम्मान कम! कोच जयवर्धने की बहस, वीडियो वायरल
क्या सितंबर में संन्यास लेंगे प्रधानमंत्री मोदी? संजय राउत के दावे से मची खलबली
ईद की नमाज में सीएम ममता का ऐलान: बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ, लाल और भगवा एक!
विवाहित प्रेमी संग रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई भाजपा नेत्री, जमकर हुई धुनाई, अश्लील चैट वायरल!
लखनऊ में पुलिस ने रोका अखिलेश यादव को, सपा प्रमुख ने बताया तानाशाही
डेविड वॉर्नर का एक्टिंग में धमाका! लॉलीपॉप आर रेड, एनिमीज आर डेड डायलॉग वायरल