पूरे भारत में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। रविवार को चांद दिखने के बाद यह घोषणा हुई थी। लखनऊ में भी सोमवार को ईद मनाई जा रही है और शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है।
ऐशबाग में होने वाली मुख्य नमाज में महिलाओं ने भी भाग लिया। ऐशबाग ईदगाह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे और सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
लखनऊ में कई जगहों पर नमाज अदा करने का कार्यक्रम सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक चला। कई जगहों पर नमाजी वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। अलविदा की अंतिम नमाज में भी ऐसा देखा गया था। कुछ स्थानों पर पुलिस ने काली पट्टी उतरवाने का प्रयास किया था।
ईद उल फित्र की नमाज ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी, जहां उन्होंने तैयब हाल में नमाज अदा की।
लखनऊ में मुख्य नमाज ऐशबाग ईदगाह में हुई। इसके अतिरिक्त आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद, ईदगाह खदरा, ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर, ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर, ईदगाह राजाजीपुरम, ईदगाह चिनहट, शाही ईदगाह नादान महल रोड, मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज और मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज में भी नमाज पढ़ी गई।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने ईद को भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता का पैगाम बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है।
गोंडा में ईदगाह में नमाज अदा की गई और लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने नमाज पढ़ाई और मुल्क में खुशहाली, तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी गई।
बलरामपुर शहर के बीबी बंदी साहिबा ईदगाह में भी ईद की नमाज पढ़ी गई, जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद मुबारक कहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
अंबेडकरनगर जिले में 453 ईदगाह और मस्जिदों में शांति पूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई। डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों को चॉकलेट देकर बधाई दी।
रायबरेली में शहर समेत लालगंज, नसीराबाद, परशदेपुर, महराजगंज, बछरावां में इबादतगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। शहर में डबल फाटक के पास स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सपा जिलाध्यक्ष ने गले मिलकर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी।
*#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, आज का दिन ईद का है और इसे ईद मिलन कहा जाता है... ईद का त्योहार हिंदू और मुसलमान दोनों ही एक साथ खुशियां मानते हैं। आज का दिन सभी के लिए शुभ है हिंदुओं के लिए भी क्योंकि नवरात्रि भी… pic.twitter.com/04EUThoYMm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2025
बिहार में भीषण गर्मी की चेतावनी, कुछ जिलों में बदलेगा मौसम!
मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय
गोधरा नरसंहार: चश्मदीद ईसाई का पत्र जिसने 23 साल पहले खोली थी साजिश की पोल
सलमान खान की सिकंदर के शो में थिएटर के अंदर पटाखे, मची भगदड़
नीतीश की हालत देख चिंतित हूं, बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है: तेजस्वी यादव
क्या विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? जवाब मिला!
बिग बैश लीग में विराट कोहली? सिडनी सिक्सर्स का बड़ा खुलासा!
सुप्रीम कोर्ट की योगी सरकार को फटकार: प्रयागराज में तोड़े गए मकानों के लिए 10-10 लाख का मुआवजा देने का आदेश
सचिन का आलिंगन, रोहित को ढांढस: ड्रेसिंग रूम का वायरल लम्हा
मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा अलग-थलग? वायरल वीडियो से उठे सवाल