मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में निर्मित और निर्माणाधीन सभी सीएम राइज स्कूलों को अब सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाना जाएगा।
यह घोषणा भोपाल में अरेरा कॉलोनी स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ओल्ड कैम्पियन) में आयोजित स्कूल चलें हम राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम-2025 के शुभारंभ पर की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गणवेश, लैपटॉप, ई-स्कूटी, साइकिल और कोचिंग जैसी सुविधाएं मुहैया करा रही है।
उन्होंने सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया को स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर ऑनलाइन किए जाने की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने पोर्टल 3.0 का शुभारंभ भी किया।
डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र है।
उन्होंने यह भी बताया कि संभाग स्तर पर बच्चों को शिक्षण सत्र शुरू होते ही अप्रैल महीने में पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 करोड़ 60 लाख पुस्तकें, एक करोड़ से अधिक फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी अभ्यास पुस्तिकाएं और 26 लाख से अधिक ब्रिज कोर्स की पुस्तकें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और शाला त्यागी विद्यार्थियों को पुन: विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कक्षा एक से आठ तक सभी शालाओं में बाल सभाएं आयोजित की गई हैं।
डॉ. यादव ने बताया कि सुपर 100 के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ऐसी कोचिंग की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य पदों पर चयन में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स और नीट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है।
उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष 4.75 लाख ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल की सुविधा दी गई, जिनका निवास स्कूल से अधिक दूर है। इसके अतिरिक्त, 7 हजार 832 ई-स्कूटी प्रदान की गईं। गणवेश के लिए 360 करोड़ की राशि व्यय की गई और कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 224 करोड़ रूपए की लागत से लैपटॉप प्रदान किए गए।
*शिक्षा से समृद्धि...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 1, 2025
भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम हमारे लिए प्रेरणा का केंद्र है।
हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के सीएम राइज स्कूल अब से सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाने जायेंगे।#SchoolChalehumMP #स्कूल_चलें_हम pic.twitter.com/M4qGYTCZjC
किंग बनाम प्रिंस: बेंगलुरु की पिच पर किसका होगा राज?
वक्फ बिल पर लोकसभा में घमासान: अखिलेश ने घेरा, शाह का करारा पलटवार
RCB के कप्तान रजत पाटीदार पर खेल भावना के उल्लंघन का आरोप, विराट कोहली के दोस्त को मारा धक्का, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड के लिए सड़क पर डबल अटैक : अंबेडकरनगर में दोस्तों का खूनी संघर्ष, दर्शक बने लोग
RCB से बाहर किए जाने पर सिराज का धमाका! बेंगलुरु के दो बल्लेबाजों को किया क्लीन बोल्ड, देखें वीडियो
हमें सौगात-ए-मोदी में मोहब्बत दे दीजिए : वक्फ संशोधन बिल पर सांसद इमरान मसूद का तंज
वक्फ संशोधन बिल पर दिल्ली में मुस्लिम महिलाएं मोदी के समर्थन में, AIMIM ने दी आंदोलन की चेतावनी
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश: अब आगे क्या होगा, कैसे बनेगा कानून?
वक्फ बिल पर लोकसभा में अमित शाह का गर्जन: बंगाल में छाती ठोककर कहूंगा, यह राजनीतिक अखाड़ा नहीं!
शुभमन गिल: शतक की दहलीज पर, RCB के खिलाफ रचेंगे इतिहास?