चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद शुरुआत से ही जोश में थे। फिलिप साल्ट भले ही उनके खिलाफ रन बना रहे थे, लेकिन खलील की नजरें विराट कोहली पर टिकी थीं।
तीसरे ओवर में एक मजेदार घटना घटी। खलील की गेंद पर कोहली लेग साइड में शॉट खेलने गए, लेकिन बल्ला गेंद से नहीं मिला। गेंद सीधे कोहली के पैड पर लगी।
खलील ने बिना अपील किए ही विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया। उन्हें लगा कि कोहली आउट हैं।
अंपायर ने कोहली को आउट नहीं दिया, लेकिन खलील जोश में होश खो बैठे। उन्होंने विकेटकीपर एमएस धोनी को डीआरएस लेने के लिए मजबूर कर दिया।
हालांकि, इस बार धोनी भी गलती कर बैठे। खलील की जिद में आकर उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को रिव्यू लेने के लिए कह दिया।
थर्ड अंपायर के फैसले ने सब कुछ साफ कर दिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर टप्पा खाई थी।
कैमरे का फोकस धोनी पर गया, जो मुस्कुराते हुए दिखे। ऐसा लगा कि खलील के जश्न मनाने के अंदाज से माही धोखा खा गए और डीआरएस लेने को मान गए।
इस बीच, आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 52 रन बनाए और चेन्नई में अर्धशतक जड़ने वाले आरसीबी के दूसरे कप्तान बने।
Let s laugh at Khaleel Ahmed as he thought he got Virat Kohli s wicket 🤣🤣🤣🤣#CSKvRCB #CSKvsRCB pic.twitter.com/dBuI88sKsj
— CricRaj (@Jaatp04) March 28, 2025
उज्जैन में वीर भारत संग्रहालय की आधारशिला, 2028 तक होगा तैयार
भारत के आधे लोगों के पास 3.5 लाख रुपये भी नहीं, चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने
रोहित शर्मा के हाथ से फिसल रहा वक्त? पूर्व क्रिकेटर ने चेताया!
राहुल त्रिपाठी के अनोखे स्टांस पर मीम्स की बाढ़, फैंस बोले - ये डांस है या बैटिंग?
बंदूक की नोंक पर लूटने आया, महिला ने मारी गोली, फिर हुआ ऐसा कि आ जाएगी दया!
भूकंप के बाद म्यांमार: मांडले बना कब्रिस्तान, सड़ती लाशें और बढ़ती महामारी का डर
चेन्नई को पीटने के बाद भी रियान पराग पर गिरी गाज, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना!
रियान पराग पर चढ़ा स्टारडम का नशा? असम पुलिस के साथ बदसलूकी पर हुए ट्रोल
मौत को छूकर लौटी महिला! तेज़ रफ्तार ट्रेन गुजरी ऊपर से, फिर भी बची जान
यही फर्क होता है लड़की और लड़कों में: वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे सहमत!