मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार (30 मार्च) को उज्जैन में ’वीर भारत संग्रहालय’ की आधारशिला रखी।
यह संग्रहालय 2028 तक ऐतिहासिक कोठी महल में 20 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो जाएगा।
मोहन यादव ने कहा कि संग्रहालय भारत की महान विभूतियों की वीरता और प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा और देश की परंपराओं, दर्शन और मूल्यों को प्रतिबिंबित करेगा। उन्होंने उज्जैन के प्राचीन इतिहास और हर युग में इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारा लक्ष्य संग्रहालय को राष्ट्र के सभी सकारात्मक पहलुओं का प्रतिनिधित्व करने वाला बनाना है।
उज्जैन का ऐतिहासिक कोठी महल अब वीर भारत संग्रहालय बनेगा, जहाँ वैदिक काल, रामायण काल से लेकर स्वाधीनता संग्राम में भागीदारी करने वाले वीर नायकों की गाथाओं से परिचित हो सकेंगे।
इस वीर भारत संग्रहालय को बनाने का विचार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था, जिसके बाद उज्जैन के विधायकों और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इसे सिंहस्थ 2028 तक पूरा किया जाना है।
136 साल पुराने कोठी महल में इस संग्रहालय को तैयार करने का काम उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड को दिया गया है। वहीं संग्रहालय के लिए जरूरी रिसर्च, डिजाइन और अन्य कार्य वीर भारत न्यास संस्कृति विभाग करेगा।
उज्जैन के कोठी पैलेस स्थित वीर भारत संग्रहालय में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक संग्रहालय में पूर्व वैदिक, वैदिक, उत्तर वैदिक, रामायण-महाभारत काल, विक्रमादित्य युग, मध्य युग व भारत भूमि पर जन्में तेजस्वी नायकों, दार्शनिकों, ऋषियों, संतों, मनीषियों, चिंतकों, कवियों, लेखकों, कलाकारों व वैज्ञानिकों का पूरा इतिहास एक छत के नीचे देख सकेंगे।
धार्मिक दृष्टि से यहां सृष्टि रचित ब्रह्मा से लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और उनके वंशजों तक की पूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
*विकास भी, विरासत भी
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 30, 2025
उज्जैन का ऐतिहासिक कोठी महल अब बनेगा वीर भारत संग्रहालय, जहाँ वैदिक काल, रामायण काल से लेकर स्वाधीनता संग्राम में भागीदारी करने वाले वीर नायकों की गाथाओं से परिचित हो सकेंगे। आज संग्रहालय के लिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर भूमिजन किया।
प्रदेश में… pic.twitter.com/5wmFuUPCC1
क्या किरण राव ने की कहानी की चोरी? लापता लेडीज पर लगा बुर्का सिटी से नक़ल करने का आरोप!
अबू धाबी के वॉटरवर्ल्ड में भीषण आग, यास द्वीप पर छाया धुएं का गुबार
क्या अगले प्रधानमंत्री होंगे योगी? मुख्यमंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब
विराट कोहली का बड़ा ऐलान: 2027 विश्व कप जीतने की कोशिश!
पूरन का छक्का देख LSG फैन हुआ बेकाबू, चहल के खिलाफ निकाली भड़ास!
अनंत अंबानी ने सैकड़ों मुर्गियों को बचाया, दरियादिली से जीता सबका दिल
बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा: मुख्य आरोपी दीपक मोनानी गिरफ्तार
जेठालाल के लिए नई दया बेन ढूंढना मुश्किल, ये 5 खूबियां हैं ज़रूरी
पत्नी का खौफनाक वार! पति के गुप्तांग पर हमला, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
IPL नीलामी में 30 लाख, तेवर कोहली जैसे! पंत के चहेते की बदतमीजी कैमरे में कैद, प्रियांश आर्या को सरेआम धक्का