इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच विराट कोहली ने फैंस को एक बड़ी अपडेट दी है।
आईपीएल के 18वें सीजन में व्यस्त कोहली ने एक इवेंट के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने 5 सेकेंड में कुछ ऐसा कहा है, जिस पर उनके प्रशंसक हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भारत ने जीता था, जिसमें फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया गया था।
फैंस को डर था कि जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने स्पष्ट कर दिया था कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं।
अब विराट कोहली ने न सिर्फ संन्यास पर, बल्कि वनडे विश्व कप 2027 पर भी बड़ी अपडेट दी है।
एक कार्यक्रम के दौरान जब विराट कोहली से पूछा गया कि वर्तमान को देखते हुए, क्या वह अगले बड़े कदम के बारे में कोई संकेत दे सकते हैं?
इस पर विराट कोहली ने कहा, अगला बड़ा कदम? मुझे नहीं पता। शायद अगला विश्व कप 2027 जीतने की कोशिश करें।
इस जवाब के साथ ही कोहली ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनकी नजर अब 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर है।
Question: Seeing In The Present, Any Hints About The Next Big Step?
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) April 1, 2025
Virat Kohli Said: The Next Big Step? I Don t Know. Maybe Try To Win The Next World Cup 2027.🏆🤞 pic.twitter.com/aq6V9Xb7uU
आपके वक्फ में एक भी गैर-मुस्लिम नहीं आएगा: अमित शाह का स्पष्टीकरण
वक्फ बिल: मुसलमानों के हित में होगा, अजमेर दरगाह के सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का बड़ा बयान
ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा होगा: चलती ट्रेन में ठेले से पानी की डिलीवरी!
यशस्वी जायसवाल का बड़ा फैसला: मुंबई को छोड़ थामेंगे गोवा का दामन!
वक्फ के खौफ से भारत को चाहिए आज़ादी: अनुराग ठाकुर का लोकसभा में दो टूक जवाब
पसमांदा और आम मुसलमानों को फायदा! वक्फ संशोधन बिल पर जगदंबिका पाल का बड़ा बयान
सड़क पर प्यार का इज़हार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, फिर ऊपर से आई आवाज़ और...
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स में कप्तान का बदलाव, सैमसन की वापसी, पंजाब से टक्कर!
अर्शदीप की धुनाई देख टेंशन में पोंटिंग, आड़े-टेढ़े शॉट्स ने किया नाक में दम
लोकसभा में हंसी-मजाक: अखिलेश के तंज पर अमित शाह ने गिनाई 25 साल की गारंटी !