स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपनी टिप्पणी से हुए विवाद के बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मुंबई पुलिस से कहा है कि उन्हें अपने गद्दार या देशद्रोही वाले बयान पर कोई पछतावा नहीं है।
दरअसल, कामरा की ओर से गद्दार और देशद्रोही वाली टिप्पणी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से जोड़कर देखा जा रहा है।
कामरा ने कहा कि वह माफी तभी मांगेंगे जब अदालत उनसे ऐसा करने के लिए कहेगी। यह मांग सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने की है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का तर्क निम्न स्तर की कॉमेडी और उपमुख्यमंत्री का अनादर तक नहीं बढ़ाया जा सकता।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा से संपर्क किया और फोन पर प्रारंभिक पूछताछ हुई। पुलिस के यह पूछने पर कि क्या उन्हें अपने बयान पर कोई खेद या पछतावा है, कामरा ने कहा कि उन्होंने अपने होशो हवास में बयान दिया है और उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
कामरा ने उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि शिंदे को निशाना बनाने के लिए विपक्ष द्वारा उन्हें पैसे दिए गए थे। उन्होंने पुलिस से कहा कि यदि आवश्यक हो तो पुलिस उनके अकाउंट की जांच कर सकती है।
मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
कामरा ने एक गाने के जरिए इनडायरेक्टली एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। बीएमसी की टीम मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो को तोड़ने पहुंची और अवैध हिस्से पर कार्रवाई की।
इससे पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को रात में मुंबई में खार इलाके में स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था।
कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म दिल तो पागल है के गीत पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था, जिसके जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे। इसी कमेंट के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं का गुस्सा भड़का।
Maharashtra ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/FYaL8tnT1R
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025
ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी: संभल CO का बयान
भारत ने बनाई पहली स्वदेशी MRI मशीन, इलाज होगा सस्ता!
उंगली पर कट, फिर भी बरसाए छक्के: आशुतोष की दिलेरी का कोच ने खोला राज!
पाकिस्तान की शर्मनाक हार: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में उड़ा दी पाक की धज्जियां!
आरा रेलवे स्टेशन पर तिहरा हत्याकांड: प्रेम प्रसंग या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
नागपुर हिंसा: कुछ आरोपी बाहरी, सिंघल ने बताया सच, बुलडोजर कार्रवाई पर दलवई नाराज़
हलाला की पीड़ा: महिला ने बयां की ससुर से शारीरिक संबंध बनाने और शौहर की मां बनने की दर्दनाक कहानी
ऑनलाइन गेमिंग के जाल में कितने बच्चे, युवा और मजदूर?
अफ्रीकी आदिवासियों ने पहली बार पी कोल्ड ड्रिंक, ढक्कन खोलने में छूटे पसीने, फिर दांतों से किया कमाल!
बीजापुर में नक्सली हमला: आठ जवान शहीद, देश में शोक की लहर