देश में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में इसकी लत इस कदर बढ़ रही है कि वे लाखों का नुकसान कर रहे हैं। यह मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है।
आज लोकसभा में कांग्रेस नेता अमन सिंह ने ऑनलाइन गेम को लेकर कई सवाल उठाए। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अमन सिंह ने सदन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सवाल किए। उन्होंने बताया कि देश में 50 करोड़ से भी अधिक लोग आज के समय में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ गए हैं, जिनमें से अधिकतर को लत लग चुकी है।
भारत में डिजिटलीकरण तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कई फायदे हैं। हालांकि, आसानी से इंटरनेट उपलब्ध होने के कारण कुछ नुकसान भी हो रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग के कारण हो रहा नुकसान उनमें से एक है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण लोग बुरी तरह से कर्ज में डूब रहे हैं। कई मामलों में लोग कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या तक कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने यह मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोग ऑनलाइन गेमिंग कर रहे हैं, जिनमें बच्चे, नौजवान और मजदूर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इसकी लत लग रही है, जिसके कारण वे इसमें फंसते जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता अमन सिंह ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के फ़ॉर्मेट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां लोगों को फंसा रही हैं। शुरुआत में लोगों को जिताया जाता है, लेकिन बाद में वे लगातार हारने लगते हैं। उन्होंने सरकार और मंत्रालय से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के एल्गोरिदम को नियंत्रित करने का आग्रह किया।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग कहीं गेमिंग के नाम पर सट्टेबाजी में न फंस जाएं, इससे बचने के लिए उन्होंने इस पर कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने देश में कितने बच्चे, नौजवान और मजदूर ऑनलाइन गेमिंग खेल रहे हैं, उनकी संख्या बताने की भी अपील की।
*देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोग ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े हैं। इनमें अधिकतर लोगों को लत लगी हुई है।
— Congress (@INCIndia) March 26, 2025
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के फ़ॉर्मेट ऐसे हैं, जिनमें लोगों को पहले जिता दिया जाता है और बाद में लोग हारने लगते हैं।
ऐसे में मेरा मंत्री जी से सवाल है-
• क्या सरकार और मंत्रालय… pic.twitter.com/ilbtHZ1bMv
अगस्त्य के धुआंधार छक्के! हार्दिक जैसे शॉट्स देख नताशा रह गईं दंग, वीडियो वायरल
म्यांमार में भूकंप का कहर: मृतकों की संख्या 694 तक पहुंची, अस्पतालों में खून की भारी कमी
सुकमा में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार, 16 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
वीडियो लाइक नहीं किया तो थप्पड़ पड़ेंगे! नन्ही यूट्यूबर की धमकी वायरल
जस्टिस यशवंत वर्मा को जज पद से हटा देना चाहिए: CPI सांसद का तीखा बयान
म्यांमार में फिर भूकंप, रात भर सड़कों पर बिताने को मजबूर लोग
IPL 2025: दूसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा उलटफेर, कौन बनेगा नया कप्तान?
बाबर आज़म की रिकॉर्डतोड़ पारी मिट्टी में, न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रनों से हराया
सलमान खान का राम मंदिर डिजाइन वाली घड़ी पहनना हराम , मौलाना ने कहा - शरिया का पालन करें
क्या धोनी के फेवरेट से कोहली को है निजी परेशानी? विकेट गिरने पर अभद्र जश्न!