म्यांमार में फिर भूकंप, रात भर सड़कों पर बिताने को मजबूर लोग
News Image

म्यांमार में देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इससे पहले, शुक्रवार को सुबह करीब 12 बजे 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसने व्यापक तबाही मचाई।

भूकंप के कारण लोग रात भर खुले आसमान के नीचे सड़कों पर बैठने को मजबूर हो गए। बचाव दल, पुलिस और प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को आए भूकंप में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई है। इमारतें, पुल, मठ, मस्जिद और कई घर पूरी तरह से ढह गए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, सुबह आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में मोनयवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।

पहले झटके के 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका लगा, जिसका केंद्र सागाइंग से 18 किलोमीटर दूर दक्षिण में था।

भूकंप का केंद्र म्यांमार में ही धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। मुख्य केंद्र बर्मा के मांडले शहर के पास था, जहां एक मस्जिद ध्वस्त हो गई।

मांडले शहर में एक यूनिवर्सिटी में भी आग लग गई थी। इरावदी नदी पर बना एक विशाल पुल भी भूकंप के कारण ढह गया। राजधानी नेपिडो में सड़कों पर दरारें आ गईं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, 1930 से 1956 के बीच सागाइंग फॉल्ट के पास 7 की तीव्रता वाले 6 भूकंप आए थे। यह फॉल्ट देश के बीचों-बीच से गुजरता है, इसलिए यहां भूकंप आने पर हमेशा तबाही मचती है।

भले ही थाईलैंड भूकंप ज़ोन नहीं है, लेकिन यहां जो भूकंप आया, वह पड़ोसी देश म्यांमार से आया था। बैंकॉक में इमारतों के निर्माण में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यहां नुकसान अधिक हो सकता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या सिकंदर का बॉक्स ऑफिस सचमुच में फर्जी है?

Story 1

स्वतंत्रता सेनानी की जमीन से निकला ‘काला सोना’, ONGC ने लगाई मुहर!

Story 1

क्या सितंबर में संन्यास लेंगे प्रधानमंत्री मोदी? संजय राउत के दावे से मची खलबली

Story 1

आम लोग दंगा नहीं फैलाते, राजनीतिक दल ही करते हैं : ईद पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Story 1

जीत के बाद घमंड! रियान पराग ने फेंका फैन का फोन, हुए ट्रोल

Story 1

शिक्षा पर हमला: सोनिया गांधी ने उठाए मोदी सरकार पर गंभीर सवाल, 89000 स्कूल बंद!

Story 1

आतिशी के घर बिजली गुल, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़!

Story 1

कौन सा धर्म गंदा है मिस ममता बनर्जी? ईद पर दिए भाषण से मचा बवाल, बीजेपी ने घेरा

Story 1

चेन्नई को पीटने के बाद भी रियान पराग पर गिरी गाज, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना!

Story 1

बलिया में तेल का खजाना! 300 किलोमीटर तक फैला भंडार, ONGC दे रहा 10 लाख किराया!