अब तू नहीं है ना... दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने ऐसा क्या कहा? ऋषभ पंत बोले- सब समझ आ रहा!
News Image

आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस बार दोनों टीमों के कप्तान नए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं।

मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर मिले। इस दौरान दोनों ने हंसी-मजाक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला 24 मार्च को खेला जाएगा।

वायरल वीडियो में अक्षर पटेल ऋषभ पंत के बारे में पूछते हैं, जिसके बाद दोनों मिलते हैं और गले लगते हैं। ऋषभ पंत अक्षर पटेल की टांग खिंचते हुए पूछते हैं, तुझे बैटिंग मिल रही है?

अक्षर पटेल जवाब देते हैं, अब तू नहीं है ना तो मिलेगी। तेरे चक्कर में मुझे बैटिंग नहीं मिलती थी। मेरी फाइट तुझसे ही थी।

इसके बाद अक्षर गुजराती में किसी को बुलाते हैं, जिस पर ऋषभ पंत कहते हैं, सारी गुजराती यहीं बोल डालो। पटेल जवाब देते हैं कि इतनी गुजराती तो तुम्हें भी आती है, तू भी तो आधा गुजराती है। पंत हंसते हुए कहते हैं, सब समझ आ रहा है।

ऋषभ पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे थे, लेकिन आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली ने पंत को रिलीज कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने नीलामी में उन पर 27 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम का कप्तान चुना।

पंत के दिल्ली से जाने के बाद सवाल था कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला कप्तान कौन होगा? केएल राहुल, जिन्हें दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा था, टीम के कप्तान बनने वाले थे, लेकिन उन्होंने कप्तानी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

महिला वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर: पाकिस्तान ने टीम घोषित की, फातिमा सना कप्तान

Story 1

20 लाख रोजाना कमाने वाला, एक फैसले ने किया सब कुछ बर्बाद!

Story 1

रॉ पर अमेरिकी रिपोर्ट: भारत ने USCIRF को बताया चिंता का विषय

Story 1

राजस्थान: गडकरी ने बेनीवाल के बेटे को दी सलाह, बड़ा होकर नेता मत बनना!

Story 1

गीतांजलि सुपरफास्ट में आग: बड़ा हादसा टला, कोच खाली कराए गए

Story 1

जिसके लिए बजट में बड़ा ऐलान, उसी ने रोका रास्ता: फ्लाईओवर पर घिरीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता!

Story 1

बाल-बाल बचा जान: चौराहे पर मौत से इंचभर की दूरी!

Story 1

राणा सांगा पर विवादित बयान: सपा सांसद के घर करणी सेना का हंगामा, पुलिसकर्मी घायल

Story 1

नन्ही बच्ची की भक्ति ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो!

Story 1

बीमा क्लेम खारिज करने पर इरडा की सख्ती, स्टार हेल्थ के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर!