अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं। 5 जून 2024 को वह एक सप्ताह के मिशन पर अंतरिक्ष गई थीं, लेकिन अंतरिक्ष में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें वहां फंसना पड़ा। उनकी वापसी से पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है।
अंतरिक्ष में 9 महीने बिताना आसान नहीं है। जीरो ग्रेविटी में सर्वाइव करना मुश्किल है, क्योंकि वहां सब कुछ सतह से ऊपर उड़ता रहता है। ऐसे में, अंतरिक्ष यात्री कैसे सोते हैं, यह एक बड़ा सवाल है। सुनीता विलियम्स ने खुद एक वीडियो के जरिए इस बारे में बताया है और उस केबिन को भी दिखाया है जिसमें वह रहती थीं।
सुनीता ने बताया कि धरती पर हम आराम से बेड पर लेट जाते हैं, लेकिन अंतरिक्ष में यह संभव नहीं है। वहां जीरो ग्रेविटी के कारण खुले में लेटना संभव नहीं है। इसके लिए स्लीपिंग बैग में लेटना होता है और फिर उसे बंद कर दिया जाता है। उन्होंने अपने सोने के तरीके को बताते हुए वीडियो बनाया और समझाया कि वह अंतरिक्ष में कैसे सोती थीं।
उन्होंने अंतरिक्ष में अपना केबिन भी दिखाया, जो उनके लिए एक कमरे जैसा ही था। वह उसी में सोती थीं और उसी में उनकी जरूरत का सारा सामान रखा था। सुनीता ने बताया कि यह उनका छोटा सा केबिन है, जो देखने में एक छोटे फोन बूथ जैसा है, लेकिन काफी आरामदायक है। उसमें एक स्लीपिंग बैग रखा था, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि इसमें खुद को कवर करने से उड़ते नहीं हैं और आराम से नींद आ जाती है।
सुनीता ने अंतरिक्ष में इस्तेमाल किया गया अपना पूरा कमरा दिखाया। उसमें एक लैपटॉप था, कुछ खिलौने थे और कप थे। इसके अलावा छोटे से केबिन में सुनीता के कपड़े और काम की किताबें भी थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना सारा सामान उसी तरह से सेट किया हुआ है, जैसे वह अपने घर में रखती हैं। इसके अलावा उन्होंने पूरे स्पेस सेंटर की एक छोटी सी झलक भी दिखाई।
स्पेस स्टेशन में कैसे सोते हैं… सुनिए सुनीता विलियम्स ने जो बताया था
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 19, 2025
pic.twitter.com/mF6FN2jhxg
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की रैली में हिंदू-हिंदू, भाई-भाई के नारे
नक्सली मुठभेड़: कांग्रेस ने समर्थन दिया, पर उद्योगपतियों के लिए लाल कालीन पर सवाल उठाए
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे पर FIR की मांग, CBI जांच हो - पीड़ित पिता की हाईकोर्ट में गुहार
छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है... सदन में नीतीश और राबड़ी के बीच फिर तीखी नोकझोंक!
मुस्कान: प्रेमी की मरी हुई मां बनकर करती थी बात! मेरठ हत्याकांड के 5 चौंकाने वाले खुलासे
इत्तेफाक: मुसलमान से भगवान करवा रहे मंदिर का काम, ओवैसी ने मांगा फंड, सीएम रेड्डी ने दिए आदेश
BSNL का धमाका! अब 1499 रुपये में पूरे साल चलाएं सिम
रील बनाने के चक्कर में गिरी लड़की, मदद करने वाले भी हिचकिचाए!
नशे में धुत्त शख्स की करतूत: ऑटो से पेट्रोल पंप उड़ाने चला, मुंह के बल गिरा!
आईपीएल 2025 में बड़ा बदलाव! गेंदबाजों को मिलेगी स्विंग, बीसीसीआई का चौंकाने वाला फैसला