आजकल लोगों में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज बढ़ गया है। कई लोग सिर्फ फेमस होने के लिए रील्स बनाते हैं। रील्स बनाना गलत नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसके लिए ऐसी हरकतें करने लगते हैं कि देखकर गुस्सा आता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर कई लोग बैठे हैं। तभी एक लड़की चक्कर खाकर गिर जाती है और सीढ़ियों से नीचे लुढ़कने लगती है।
सीढ़ियों से गिरते हुए वो एक अंकल के पैरों के पास पहुंचती है। अंकल उसे पकड़ने ही वाले थे कि वो और नीचे गिरते हुए फर्श पर आ जाती है।
उसे देखकर एक लड़की मदद करने के लिए उठती है, लेकिन मदद करने से पहले ही वो लड़की खुद उठ जाती है और हंसने लगती है। इससे पता चलता है कि वो रेलवे स्टेशन पर प्रैंक करते हुए रील बना रही थी।
ये वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर @y_iamcrazyy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, अब तो किसी की मदद करने का भी जमाना नहीं रहा, क्या पता वो रील बना रहा हो।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, रील का बुखार हो गया है लोगों को। दूसरे यूजर ने लिखा, आजकल रील बनाने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अजीब पागल लोग हैं।
अब तो किसी की मदद करने का भी जमाना नहीं रहा
— Nisha (@y_iamcrazyy) March 19, 2025
क्या पता वो Reel बना रहा हो 😆😂 pic.twitter.com/VqQsgzZbCM
हाथरस: प्रोफेसर के मोबाइल में 65 प्राइवेट वीडियो, खास सॉफ्टवेयर से रिकॉर्डिंग कर करता था ब्लैकमेल!
नागपुर में हिंसा: 51 मुस्लिम गिरफ्तार, FIR में एक भी हिंदू नहीं
लाल फीता न मिलने पर विधायक का तांडव, समर्थक को थप्पड़, केले के पौधे से पीटा!
बांग्लादेश सरकार पर संकट: तुलसी गब्बार्ड की निंदा पर अमेरिका का कड़ा रुख
राजौरी में पुलिस गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला, सेना ने घेरा इलाका
अगर भारतीय सेना यहां आई तो... , बलूचिस्तान की महिलाओं पर पाकिस्तानी जैद हामिद का विवादित बयान
दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच शर्मनाक झगड़ा, वीडियो वायरल
बाहर कीजिए इनको! नीतीश कुमार का रौद्र रूप, देख कांप जाएगी जनता
तलाक के बाद आंसुओं से भीगा चेहरा, मास्क के पीछे युजवेंद्र चहल की मायूसी
51 मुस्लिमों ने जलाया नागपुर! FIR में एक भी हिन्दू नहीं, मुसलमानों के घर पर कोई हमला नहीं