उत्तर प्रदेश के हाथरस में कॉलेज छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार (50) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आरोपी 2001 में बागला डिग्री कॉलेज में नौकरी पर लगा था। पुलिस के अनुसार, वह फिलहाल 6 छात्राओं और एक महिला टीचर के साथ बलात्कार कर रहा था।
वह चोरी-छिपे उनके वीडियो रिकॉर्ड करता था। इसके बाद छात्राओं को ब्लैकमेल कर बार-बार बलात्कार करता था। एक छात्रा की शिकायत के बाद 13 मार्च को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
पुलिस ने उसे प्रयागराज के एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि संविदा पर नियुक्त कॉलेज की फोर्थ क्लास कर्मचारी के साथ उसने प्रभाव दिखाकर 2019 में बलात्कार किया था। इसके बाद वीडियो बनाया और बलात्कार करता रहा।
वह छात्राओं को नौकरी दिलवाने, उच्च कोर्सों में दाखिला दिलवाने और गिफ्ट-पैसे आदि का लालच देकर शिकार बनाता था। इसके बाद उनको अपने भूगोल विभाग के दफ्तर में बुलाकर बलात्कार करता था।
आरोपी की 1996 में शादी हो चुकी है। उसे कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद पत्नी छोड़कर चली गई। इसके बाद उसकी एक लड़की से रिश्ते की बात चली थी। आरोपी ने उसे घर बुलाकर संबंध बनाए थे। इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि बाद में उसकी शादी नहीं हुई, जिसके बाद आरोपी महिलाओं को टारगेट करने लगा।
आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रिश्ते के लिए कई महिलाओं को मिलने घर बुलाया था। वह छात्राओं से घर बुलाकर भी बलात्कार करता था।
कॉलेज से पासआउट हो चुकीं कई छात्राओं के साथ भी आरोपी बलात्कार कर चुका है। उसके मोबाइल में 65 वीडियो मिले हैं। 59 वीडियो के जरिए आरोपी छात्राओं को ब्लैकमेल कर चुका है।
वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आरोपी ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था, जिसकी फ्रंट स्क्रीन बंद रहती थी और वीडियो बनता रहता था। इस वजह से छात्राओं को पता नहीं लग पाता था।
पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज के सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2016 में कॉलेज में भूगोल का विभागाध्यक्ष बना था। जुलाई 2024 में उसे चीफ प्रॉक्टर बनाया गया। आरोपी प्रोफेसर मूल रूप से मथुरा जिले के जाबरा थाना इलाके के मांट का रहने वाला है।
*#WATCH | Hathras professor accused of sexual harassment and exploitation, arrested | Lucknow | Vice Chairperson of UP Women Commission and BJP leader, Aparna Bisht Yadav says, ...I had received this case a few days ago, I had instructed immediate action on this. I am glad that… pic.twitter.com/l7bwM5507E
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 20, 2025
लखनऊ में सड़क पर महिला का रहस्यमय ड्रामा, 20 मिनट तक मची अफरा-तफरी
बेटे को गद्दी सौंप देनी चाहिए : राष्ट्रगान अपमान पर राबड़ी देवी का हंगामा, सदन में विपक्ष का ज़ोरदार विरोध
क्रिस्टी कोवेंट्री: 130 सालों में पहली महिला IOC अध्यक्ष, जय शाह ने दी बधाई
प्राइवेट पार्ट को छूना रेप की कोशिश नहीं? कोर्ट की टिप्पणी पर भड़की महिला सांसद!
हैरतअंगेज कैच: हारिस राउफ ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, हर कोई रह गया दंग!
मेरठ हत्याकांड: पति की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग मनाई होली, वीडियो वायरल
IPL 2025: कौन बनेगा रनों का बादशाह? क्रिकेट पंडितों की भविष्यवाणी!
आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का संन्यास: भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान
अमेरिकी शिक्षा विभाग बंद हुआ: ट्रम्प ने आदेश पर किए हस्ताक्षर, क्या होगा असर?
मिशन 2027: कांग्रेस ने यूपी के 75 जिलों में घोषित किए पदाधिकारी, नई टीम तैयार