श्रेयस अय्यर का तूफान! पंजाब किंग्स के कप्तान बनते ही 41 गेंदों में ठोके 85 रन
News Image

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स का कप्तान बनते ही अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखा दिया है। पंजाब किंग्स के प्रैक्टिस मैच में उन्होंने मात्र 41 गेंदों में 85 रन ठोक डाले।

अय्यर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पंजाब किंग्स की जर्सी में भी इसकी धमक दिखानी शुरू कर दी है।

अय्यर ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और टीम चैंपियन भी बनी। अब पंजाब किंग्स को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को इस सीजन के लिए 26.75 करोड़ रुपए दिए हैं। वो पंत के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वो दिल्ली और कोलकाता की कप्तानी कर चुके हैं और दोनों ही बार उन्होंने गजब कारनामा किया। दिल्ली कैपिटल्स को वो फाइनल तक ले गए वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्होंने पिछले सीजन चैंपियन ही बना दिया।

बड़े टूर्नामेंट में उनका बल्ला भी बोलता है। चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप 2023 इसका बड़ा सबूत है।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में 116 मैचों में 32.24 की औसत से 3127 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 21 अर्धशतक निकले हैं। पिछले सीजन में अय्ययर ने 39 की औसत से 351 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का था। 2023 में वो आईपीएल नहीं खेल पाए थे क्योंकि वो चोटिल थे। 2022 में भी अय्यर ने 401 रन बनाए थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने पर जेडीयू का तंज, तेजस्वी यादव के लिए बढ़ी मुश्किलें?

Story 1

दिल्ली: 48 सेकंड में पिस्टल की नोक पर 80 लाख की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार

Story 1

क्या श्रेयस अय्यर दिलाएंगे पंजाब किंग्स को पहली IPL ट्रॉफी? ये हो सकती है प्लेइंग 11

Story 1

मेरठ: पति के हत्यारों को वकीलों ने कोर्ट में पीटा, लात-घूंसे बरसाए

Story 1

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बवाल: इंटरनेट बंद, तंबू उखाड़े, किसान हिरासत में

Story 1

सुनीता विलियम्स को व्हाइट हाउस में क्यों नहीं बुलाया गया, ट्रंप ने बताई वजह

Story 1

बिहार राजनीति: सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका हारा , नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, मोदी सरकार भी चपेट में

Story 1

ट्रेन देख शख्स ने बजाया हॉर्न, लोको पायलट ने दिया मजेदार जवाब!

Story 1

अंतरिक्ष में कैसे टॉयलेट करते हैं अंतरिक्ष यात्री? जानिए रहस्य!

Story 1

अमेरिकी जनता हिल जाएगी! कैनेडी हत्याकांड की 80,000 गुप्त फाइलें हुईं सार्वजनिक