अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 9 महीने बाद धरती पर वापस आ गए हैं। सोचिए, 8 दिन की यात्रा 9 महीने में बदल जाए तो कैसा महसूस होगा! सुनीता विलियम्स और उनके साथियों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जो तकनीकी खराबी के कारण अंतरिक्ष में फंस गए थे।
हम जानते हैं कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल नहीं होता है। इसलिए, हर चीज वहां तैरती रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि नासा के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में टॉयलेट कैसे इस्तेमाल करते होंगे? वे कैसे सोते होंगे? यह जानकारी काफी दिलचस्प है, क्योंकि हर कोई इस बारे में जानना चाहता है।
अंतरिक्ष में टॉयलेट का इस्तेमाल कैसे होता है? चूंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है, इसलिए वहां हर चीज उड़ती रहती है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्री मल-मूत्र कैसे त्यागते होंगे? सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दिखाया गया है कि वहां के टॉयलेट आम नहीं बल्कि खास होते हैं।
टॉयलेट में एक खास तरीके का एयर-प्रेशर और वैक्यूम इस्तेमाल किया जाता है। मल त्यागने और यूरिन के लिए अलग-अलग टॉयलेट बने होते हैं। टॉयलेट में लगे एयर-प्रेशर और वैक्यूम मल को टैंक में खींचता है, जिससे वह इधर-उधर नहीं फैलता।
यूरिन को कैसे बदलते हैं पीने के पानी में? क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में पानी की कमी होती है? ऐसे में वहां यूरिन को रिसाइकल करके पीने के पानी में बदला जाता है। अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यूरिन को एक अलग टैंक में स्टोर किया जाता है।
एक खास प्रक्रिया की मदद से पेशाब को फिल्टर करके पीने के पानी में बदला जाता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष यात्री पहले पेशाब करने के लिए एक खास तरह का पाउच इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद रिसाइक्लिंग सिस्टम की मदद से उसे साफ किया जाता है।
अंतरिक्ष यात्री कैसे सोते हैं? जब अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में उड़ते रहते हैं तो सवाल ये उठता है कि वो सोते कैसे हैं। दरअसल, वो सोने के लिए खुद को स्लीपिंग बैग में बंद कर लेते हैं। इससे वो आराम से सो पाते हैं। सुनीता विलियम्स ने भी इसी तरह के स्लीपिंग बैग का इस्तेमाल किया ताकि वो आराम से सो सकें।
अब सभी मुश्किलों को पार कर वो आखिरकार सफलतापूर्वक धरती पर आ गई हैं, जो पूरी दुनिया के लिए खुशी की बात है।
SUNITA WILLIAMS IS BACK...!!! ⭐pic.twitter.com/vQwLpAetw9
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 19, 2025
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी: नौ महीने बाद धरती पर लौटीं!
डल्लेवाल हिरासत में, शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली कराने की तैयारी तेज!
हिंदुस्तान में हिंदू राज करेगा, बांग्लादेश बनेगा बंगाल का हिस्सा : सुवेंदु अधिकारी का विवादित बयान
दाढ़ी क्यों नहीं बनाई? बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच मजेदार इबारत
सुनीता विलियम्स को क्या हुआ? अंतरिक्ष से लौटते ही स्ट्रेचर पर क्यों?
सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप का पहला बयान: वादा निभाया गया!
समुद्र ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत! देखें लैंडिंग का रोमांचक वीडियो
अंतरिक्ष स्टेशन से धरती तक: ड्रैगन कैप्सूल में सुनीता विलियम्स की वापसी का रोमांचक ग्राफिक चित्रण
IPL में खिलाड़ी से अंपायर बने यूपी के लाल, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में निभाई थी अहम भूमिका
रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद 49 दिन बाद जेल से रिहा, कहा - मैंने कुछ गलत किया है तो...