इंडियन प्रीमियर लीग के 17 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन पंजाब किंग्स अब तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। युवराज सिंह की कप्तानी में शुरुआती कुछ सीजन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया। पंजाब सिर्फ 2014 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वहां भी केकेआर ने उसे हरा दिया था।
इस बार पंजाब ने मेगा ऑक्शन में एक मजबूत टीम बनाई है। टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। IPL 2025 के लिए टीम ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी है, जो पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाकर आए हैं।
कप्तान अय्यर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। प्रभसिमसन सिंह के साथ ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज जोश इंग्लिस पारी की शुरुआत कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। पंजाब का मध्यक्रम मजबूत दिख रहा है, इसलिए अय्यर को टॉप ऑर्डर में खिलाना फायदेमंद हो सकता है। अय्यर पावरप्ले में तेजी से रन बना सकते हैं और पारी को संभालने की क्षमता भी रखते हैं।
पंजाब किंग्स के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी ग्लेन मैक्सवेल, अफगानिस्तान के उभरते हुए ऑलराउंडर उमरजई और शशांक सिंह के कंधों पर होगी। मैक्सवेल की टीम में वापसी हुई है और वह इस सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार होंगे। उमरजई इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। सूर्यांश शेडगे फिनिशर की भूमिका में एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा पहले ही दिखा दी है।
पंजाब किंग्स के पेस अटैक की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे। उनका साथ साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन देंगे। युजवेंद्र चहल अपनी फिरकी गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने की कोशिश करेंगे।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11:
प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, उमरजई, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बर्रार, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
*Punjab Kings Fixtures - Wasseypur style 🔥#IPL2025 #PunjabKings pic.twitter.com/yfU0KTmC1h
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 3, 2025
9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग!
नागपुर हिंसा: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वर्दी खींची, FIR दर्ज
शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई, किसानों को खदेड़ा; नेता हिरासत में, भारी सुरक्षा बल तैनात
दिल्ली मेट्रो में बेहोश हुए यात्री की CRPF अफसर ने CPR देकर बचाई जान
बिहार का लाल IPL में! धोनी संग खेलेगा, टीम इंडिया में ठोकेगा दावेदारी?
किसान नेता पंढेर और डल्लेवाल हिरासत में, शंभू बॉर्डर पर पुलिस कार्रवाई शुरू!
अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स का डॉल्फिनों ने किया स्वागत!
नागपुर में हिंसा: प्राथमिकी में 51 मुस्लिम आरोपी, कोई हिंदू नहीं
IPL 2025: कभी विराट के साथ खेला क्रिकेट, अब सीजन-18 में करेंगे अंपायरिंग
ऑनलाइन अश्लील सामग्री पर सरकार की सख्ती, नए नियम लागू