आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज 22 मार्च को हो रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार करने वाले हैं। वहीं विराट कोहली भी आरसीबी के लिए अपना लगातार 18वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं।
इस बार आईपीएल 2025 में विराट कोहली का एक साथी खिलाड़ी अंपायरिंग करता हुआ दिखाई देगा।
साल 2008 का अंडर-19 विश्व कप भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में जीता था। उस दौरान विराट कोहली की टीम में तन्मय श्रीवास्तव भी शामिल थे।
फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तन्मय ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए थे।
अब तन्मय श्रीवास्तव की आईपीएल 2025 में वापसी हो रही है, लेकिन वे खिलाड़ी नहीं बल्कि अंपायर की भूमिका में नजर आएंगे।
तन्मय आईपीएल 2008 और आईपीएल 2009 में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तन्मय श्रीवास्तव के लिए खास पोस्ट शेयर करके लिखा, एक सच्चा खिलाड़ी कभी मैदान नहीं छोड़ता - बस खेल बदल देता है। तन्मय श्रीवास्तव को शुभकामनाएं, क्योंकि वह उसी जुनून के साथ नई भूमिका निभा रहे हैं!
तन्मय श्रीवास्तव का आईपीएल करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने महज 7 मैच ही खेले थे।
7 मैचों की 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने महज 8 रन बनाए थे।
इसके अलावा तन्मय ने 90 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4918 रन बनाए थे।
*A true player never leaves the field—just changes the game.
— UPCA (@UPCACricket) March 17, 2025
Wishing Tanmay Srivastava the best as he dons a new hat with the same passion!#UPCA #IPL #UP #PrideOfUP pic.twitter.com/wrRoW31OG2
मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान, कहा - 7 दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में फेंकवाया!
भीम UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी! अब कम ट्रांजेक्शन पर भी मिलेगा पैसा
IPL 2025: मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे पहले मैच में कप्तानी!
शाहीन अफरीदी को पड़ा 119 मीटर लंबा छक्का, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने मचाया तहलका!
आईपीएल 2025: ईशान का तूफान, 350 के स्ट्राइक रेट से तबाही, मुंबई को होगा पछतावा?
वैष्णो देवी के पास शराब पीने पर बवाल: क्या होटल वालों ने की शिकायत?
हिमाचल की बसों पर भिंडरावाला के फोटो से बवाल, CM ने दिया जवाब
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के बाद अब क्या? घर कब जाएंगे?
नागपुर हिंसा: मैं हिन्दू हूं, इसलिए मेरी दुकान तोड़ी , फूट-फूट कर रोया पीड़ित
सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी: फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो आया सामने